Request a call back

Join NOW to get access to exclusive study material for best results

Vilom Shabd Hindi- Vocabulary

मन में आये विचारों के आदान-प्रदान को हम संप्रेषण कहते हैं। भाषा ही इस संप्रेषण का माध्यम बनती है। जो भाषा जितनी अधिक संप्रेषणीय होगी उतनी कि प्रसिद्ध होगी। अत: मनुष्य को अपनी भाषा को बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए। शब्द प्रयोग में निपुणता प्राप्त करने के लिए हमें शब्दों के विभिन्न रूपों का ज्ञान होना आवश्यक है अवसर के अनुकूल शब्दों के चयन से से भाषा प्रभावशाली बनती है। भाषा का सौंदर्य शब्दों के सौंदर्य पर निर्भर करता है अवसर के अनुकूल शब्दों के चयन से भाषा प्रभावशाली है अत: शब्दों का भंडार अत्यंत विशाल होना चाहिए। इसी प्रयास में सहायता के लिए हम आपके शब्दों के ज्ञान में वृद्धि करने के लिए विपरीतार्थक विलोम शब्द सिखा रहे हैं।

विपरीतार्थक विलोम शब्द (Antonyms)

विपरीत अर्थ प्रगट करने वाले शब्दों को विलोम या विपरीतार्थक शब्द कहते हैं।

शब्दों के अपने निश्चित अर्थ होते हैं और उन अर्थों को विपरीत अर्थ देने वाले शब्द (उपसर्ग,उपसर्ग परिवर्तन द्वारा, लिंग परिवर्तन द्वारा,भिन्न शब्द द्वारा,प्रत्यय वत प्रयुक्त शब्द परिवर्तन द्वारा) आदि कई प्रकार से बनते हैं।

परंतु कुछ बातें विलोम शब्दों में आपको ध्यान में रखनी अत्यंत जरुरी है जैसे -

  • शब्द जिस स्तर का होता है, उस शब्द का विलोम भी उसी स्तर का होना चाहिए।
  • यदि शब्द तत्सम है तो विलोम भी तत्सम होगा, जैसे – हस्ति - हस्तिनी।
  • यदि शब्द तद्भव है तो विलोम भी तद्भव होगा, जैसे – हाथी - हथिनी। 
  • संज्ञा का विपरीतार्थी शब्द संज्ञा तथा विशेषण के लिए विशेषण शब्द ही विलोम होगा। जैसे – अधिक - न्यून।

     अधिक का विलोम ‘कम’ नहीँ होगा क्योंकि  ‘कम’ शब्द उर्दू का है। कम का विलोम   ज्यादा होगा।

Previous
Next
Get Latest Study Material for Academic year 24-25 Click here
×