Request a call back

Join NOW to get access to exclusive study material for best results

Paryayvachi Shabd Hindi- Vocabulary

हिन्दी भाषा अपने आप में ही बड़ी मोहक और सरल भाषा है। देश के अधिकांश भागों में इसी भाषा का प्रयोग किया जाता है। हर व्यक्ति ने अपने जीवन में कहीं न-कहीं या कभी-न-कभी हिन्दी भाषा को सुना,बोला या लिखा जरुर होगा। संवाद साधने के लिए तो हिन्दी सबसे उपयुक्त भाषा है। मानव का विकास काल जब से प्रारंभ हुआ है तब से वह संवाद साधने के लिए भाषा का प्रयोग कर रहा है चाहे अपने प्रारंभिक काल में भाषा सांकेतिक या ध्वनि के माध्यम से व्यक्त की जाती रही हो क्योंकि भाषा हमारे लिए बोलचाल और संप्रेषण का माध्यम होती है।

 

मनुष्य को अपनी भाषा को बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए। शब्द प्रयोग में निपुणता प्राप्त करने के लिए हमें शब्दों के विभिन्न रूपों का ज्ञान होना आवश्यक है अवसर के अनुकूल शब्दों के चयन से से भाषा प्रभावशाली बनती है।

अत: इसी के अंतर्गत इस प्रयास में सहायता के लिए हम आपके शब्दों के ज्ञान में वृद्धि करने के लिए पर्यायवाची शब्द सिखा रहे हैं।

पर्यायवाची शब्द (Synonyms)

जो शब्द अर्थ की दृष्टि से समान होते हैं, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं। हिन्दी भाषा में प्रयुक्त होने वाले सभी शब्द अपना स्वतंत्र अर्थ रखते हैं तथा कोई भी शब्द पूरी तरह से दूसरे शब्द का पर्याय नहीं होता, फिर भी कुछ समानताओँ के आधार पर इन्हें पर्यायवाची मान लिया जाता है। परन्तु स्मरणीय बात यह है कि अर्थ में समानता होते हुए भी पर्यायवाची शब्द प्रयोग में सर्वथा एक–दूसरे का स्थान नहीं ले सकते।

जैसे– मृतात्माओं के तर्पण के लिए जल शब्द का प्रयोग उपयुक्त है,पानी का नहीं।

उसी प्रकार प्रत्येक पर्यायवाची शब्द का वाक्य प्रयोग के अनुसार ही उचित अर्थ बैठता है। अतः भावानुसार इन शब्दों का प्रयोग करना चाहिए।

Previous
Next
Are You a Teacher or a Parent Seeking Customised Tests? Click here
×