Request a call back

Join NOW to get access to exclusive study material for best results

CBSE Class 10 Hindi Exam Post Paper Analysis 2019

आज मंगलवार दिनाँक 19 मार्च 2019 को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एग्जामिनेशन [सीबीएसई] द्वारा हिन्दी पाठ्यक्रम ‘ब’ की परीक्षा का आयोजन किया गया था। छात्रों से प्राप्त पहली प्रतिक्रिया के आधार पर प्रश्न-पत्र के विश्लेषण की बात करें तो इस वर्ष का पेपर आसान परंतु विस्तृत लेखन वाला था।

इस वर्ष सीबीएसई ने प्रश्न-पत्र के प्रारूप में बदलाव के साथ पाठ्यक्रम से भी कुछ पाठ और कविता को हटा दिया था।

नए प्रश्न-पत्र-प्रारूप के अनुसार इस वर्ष के चारों खंडों अर्थात् अपठित, व्याकरण, पाठ्य पुस्तक-पूरक पुस्तक, तथा रचना कौशल सभी में विद्यार्थियों के लिए विकल्प मौजूद थे।

उपर्युक्त दोनों कारणों से इस वर्ष विद्यार्थियों के लिए अंकों में वृद्धि की संभावना कुछ अधिक ही अपेक्षित है।

 

  • प्रश्न-पत्र के विस्तृत विश्लेषण से पहले प्रश्न पत्र के प्रारूप के बारे में जानें 

हिन्दी का प्रश्न पत्र कुल 80 अंकों का होता है। विद्यार्थियों को प्रश्न-पत्र हल करने के लिए तीन घंटों का समय दिया जाता है।

प्रश्न पत्र चार खंडों [क, ख, ग, घ] में विभाजित होता है। आइए सविस्तार इन खंडों की चर्चा करें। 

खंड ‘क’ [अपठित गद्यांश-पद्यांश 15 अंक] 

यह खंड अपठित से जुड़ा होता है। इसके कुल अंक 15 हैं। अंकों का विभाजन कुछ इस प्रकार है- 

  • अपठित गद्य [9 अंक]  
  • अपठित पद्य [6 अंक]  

इसमें विद्यार्थियों को एक अपठित गद्यांश और दो पद्यांश दिए जाते हैं।

अपठित गद्यांश में कोई विकल्प मौजूद नहीं है।

अपठित पद्यांश के दो पद्यांश में से किसी एक पद्यांश को हल करना होता है।

 

खंड ‘ख’ [व्याकरण 15 अंक] 

इस खंड में व्याकरण से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं और यह प्रश्न कुल 15 अंकों का होता है। इसमें विद्यार्थियों को सभी प्रश्नों में विकल्प दिए जाते हैं। व्याकरण का अंक नियोजन निम्न प्रकार से हैं-

  • शब्द-पद [2 अंक]  
  • रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण [3 अंक] 
  • समास [4 अंक]   
  • अशुद्ध वाक्य को शुद्ध करना [4 अंक]  
  • मुहावरे [2 अंक] 

 

खंड ‘ग’ [पाठ्य पुस्तक और पूरक पुस्तक 25 अंक]  

यह खंड पाठ्य पुस्तक और पूरक पुस्तिका से जुड़ा होता है। इस खंड के लिए 25 अंक निर्धारित किए गए हैं। अंक निर्धारण निम्न प्रकार से है-

  • पठित गद्य [10 अंक] - यहाँ पर आपको दो प्रश्न दिए जाते हैं। पहला प्रश्न लघु उत्तर 5 अंकों का होता है तो दूसरा प्रश्न संक्षेप लेखन वाला 5 अंकों का होता है। दोनों प्रश्नों में विकल्प दिए जाते हैं।

 

  • पठित पद्य [10 अंक] - यहाँ पर आपको दो प्रश्न दिए जाते हैं। पहला प्रश्न लघु उत्तर 5 अंकों का तो दूसरा पत्र संक्षेप लेखन वाला 5 अंकों का होता है। दोनों ही प्रश्नों में विकल्प दिए जाते हैं।

 

  • पूरक पुस्तिका [5 अंक] - पूरक पुस्तिका पर 5 अंकों का विकल्प आधारित प्रश्न पूछा जाता है। जहाँ आपको किन्हीं दो प्रश्नों में से एक प्रश्न का उत्तर संक्षेप में देना होता है।

 

खंड ‘घ’ [रचना कौशल 25 अंक]

यह खंड रचना कौशल से जुड़ा 20 अंकों का होता है। रचना कौशल का अंक विभाजन निम्न आधार पर हैं-

  • अनुच्छेद [5 अंक] 
  • पत्र [5 अंक] 
  • सूचना [5 अंक]  
  • संवाद [5 अंक] 
  • विज्ञापन [5 अंक] 

इस खंड में सारे प्रश्न विकल्प आधारित हैं।

तीन अनुच्छेदों में से किसी एक अनुच्छेद को हल करना होता है।

पत्र लेखन में औपचारिक या अनौपचारिक में से से किसी एक पत्र को हल करना होता है।

सूचना लेखन में भी दो सूचनाओं में से किसी एक सूचना को लिखना होता है।

संवाद लेखन भी विकल्प आधारित होने के कारण दो संवादों में से किसी एक पर संवाद लिखना होता है।

उसी प्रकार विज्ञापन लेखन में भी दो में से किसी एक विज्ञापन को छात्रों को करना होता है।

 

  • पाठकों को और अधिक आसानी के लिए नीचे अंक विभाजन की तालिका भी दी गई है- 

हिन्दी प्रश्न पत्र प्रारूप

कक्षा – दसवीं ‘अ’

अंक - 80

समय – 3 घंटें

खंड-क 

अपठित

[15 अंक]

खंड-ख 

व्याकरण

[15 अंक]

खंड-ग 

पुस्तक

[25 अंक]

खंड-घ 

रचना-कौशल

[25 अंक]

  • गद्यांश

[9 अंक]

 

 

  • पद्यांश

[6 अंक]

  • शब्द-पद  [2 अंक]

 

  • रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण [3 अंक]

 

  • समास  [4 अंक]

 

  • अशुद्ध वाक्य को शुद्ध करना [4 अंक]

 

  • मुहावरे [2 अंक]
  • गद्य [10 अंक]

 

  • पद्य [10 अंक]

 

  • पूरक पुस्तिका     [5अंक]
  • अनुच्छेद

[5 अंक]

 

  • पत्र [5 अंक]

 

  • सूचना [5अंक]

 

  • संवाद [5अंक]

 

  • विज्ञापन [5अंक]

 

  • इस वर्ष का प्रश्न-पत्र विश्लेषण– भाषा और साहित्य [Language & Literature] का पेपर होने के कारण यह पेपर अन्य पेपर के मुकाबले अपेक्षाकृत थोड़ा लंबा ही होता है।

इस वर्ष का प्रश्न पत्र विकल्प आधारित होने के कारण और पाठ्यपुस्तक के पाठ के पीछे दिए गए अभ्यास पर आधारित ही प्रश्न पूछे जाने के कारण विद्यार्थियों के लिए पिछले वर्ष की तरह ही काफी आसान था।

 

  • आइए अब खंड अनुसार पेपर का विश्लेषण करें

खंड ‘क’ अपठित में गद्यांश और दोनों पद्यांश सरल ही थे। गद्यांश का केवल तीसरे प्रश्न के उत्तर में आपको अपने विचार प्रकट करने थे। पद्यांश के उत्तर भी देखा जाय तो अपेक्षाकृत सरल ही थे।

खंड ‘ख’ व्याकरण के प्रश्न भी पाठ्यपुस्तक के पाठों से लिए जाने के कारण  सरल थे। व्याकरण का पहला प्रश्न तो हर वर्ष एक समान पूछे ‘शब्द और पद’ पर आधारित होने के कारण विद्यार्थियों को इस प्रश्न का उत्तर देने में सरलता ही होती है।

खंड ‘ग’ पाठ्य पुस्तक से जुड़े सारे प्रश्न पाठ्यपुस्तक के पाठ के पीछे अभ्यास पर आधारित होने के कारण आसान थे। केवल प्रश्न क्रमांक 9 और 11 के प्रश्न थोड़ा-सोच-विचार कर लिखने वाले थे। पूरक पुस्तक के प्रश्न भी पाठ के अभ्यास पर ही आधारित थे।

खंड ‘घ’ रचना कौशल में ‘अनुच्छेद’ के विषय विद्यार्थियों के जाने-पहचाने और हल किए हुए होने के कारण सरल थे। ‘पत्र लेखन’ थोड़ा विस्तृत लेखन का था। इसे करने में विद्यार्थियों को अधिक समय लगा होगा। ‘संवाद और ‘सूचना’ के विषय जाने-पहचाने होने के कारण आसानी से हल करने वाले थे। ‘विज्ञापन’ का प्रश्न भी इतना अधिक कठिन नहीं था।

  • आइए अब देखते है पाठ्य पुस्तक और पूरक पुस्तक से कौन से पाठ और कविता से कितने अंक के लिए प्रश्न पूछें गए थे-  

पाठ्य पुस्तक [स्पर्श भाग 2]  

कविता

अंक

  • साखी – कबीर

2

  • पद – मीरा

-

  • दोहे - बिहारी

-

  • मनुष्यता

6

  • पर्वत प्रदेश में पावस  

-

  • तोप

6

  • कर चले हम फ़िदा

2

  • आत्मत्राण

-

पाठ

अंक

  • बड़े भाई साहब  

7

  • डायरी का एक पन्ना  

-

  • तताँरा वामीरो कथा  

-

  • अब कहाँ दूसरे के दुःख से दुखी होने वाले लोग  

7

  • पतझर में टूटी पत्तियाँ
  • गिन्नी का सोना
  • झेन की देन  

 

2

  • कारतूस  

 

पूरक पुस्तिका  [संचयन भाग 2]

  • हरिहर काका

5

  • सपनों के-से दिन

5

  • टोपी शुक्ला

-

 

आशा करते हैं कि यह पेपर सभी विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहा होगा। उसमें भी जिन विद्यार्थियों ने पिछले वर्ष के पेपर हल किए होंगे तथा सभी पाठों, कविता, व्याकरण आदि का अध्ययन किया होगा उनके लिए तो यह पेपर बहुत ही सरल रहा होगा।

 

Topper Learning की ओर से आपको आगामी सभी परीक्षाओं के लिए ढ़ेरों शुभकामनाएँ!

Previous
Next
Get Latest Study Material for Academic year 24-25 Click here
×