Request a call back

Join NOW to get access to exclusive study material for best results

CBSE Class 10 Hindi Course A & B Syllabus 2020-2021

विद्यार्थियों को मद्देनजर रखते हुए इस वर्ष पुन: एक बार CBSE दसवीं कोर्स A & B के पाठ्यक्रम में बदलाव किया है। नया बदलाव केवल लेखन खंड और व्याकरण से जुड़ा है। 

यहाँ पर आपको यह बताना उचित होगा कि कोर्स A में केवल लेखन खंड में बदलाव किया गया है जो इस प्रकार है

1. 10 अंकों के निबंध के स्थान पर 5 अंकों का अनुच्छेद लेखन।

2. नया विषय संदेश लेखन 5 अंकों के लिए।

उसी प्रकार से कोर्स B का बदलाव कुछ इस प्रकार से है-

1. संवाद लेखन के स्थान पर 5 अंकों का लघु कथा लेखन। 

2. शब्द और पद के स्थान पर 2 अंकों का पदबंध।

3. अशुद्धि शोधन के स्थान पर 3 अंकों का अलंकार।

 

आइए अब हम आपको इस वर्ष के परीक्षा पेपर पैटर्न से परिचित करवाएँ।

परीक्षा पैटर्न [Exam pattern] 

1.  दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं की बात करें तो बोर्ड ने परीक्षा का भार विभाजन 80 अंक और 20 अंकों में विभाजित किया है।

2.  विद्यार्थी ध्यान रखें कि परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं है वह पहले की ही तरह निम्न प्रकार से है-

  • संकलित परीक्षा [Summative Assessment] 80 अंक
  • फॉरमैटिव परीक्षा [Formative Assessment] 20 अंक

जिसका अर्थ है कि 20 अंक आपके फॉरमैटिव परीक्षा [Formative Assessment] के और 80 अंक आपके संकलित परीक्षा [Summative Assessment] के लिए निर्धारित किए गए हैं।

3.  उपर्युक्त बात दोनों कोर्स A और B के लिए समान है। 

ये तो बात हुई परीक्षा पैटर्न की अब हम आपको बताते हैं कि इस वर्ष प्रश्न पत्र में अंकों का विभाजन किस प्रकार से होगा। 

 

प्रश्न पत्र अंक विभाजन [Marks distribution]

सबसे पहले हम कक्षा दसवीं हिन्दी 'अ' के प्रश्न पत्र के विभाजन की बात करेंगे जो निम्न प्रकार से है-

1.  सामान्य निर्देश-

  • प्रश्न पत्र को लिखने के लिए निर्धारित समय पहले के अनुसार 3 घंटे ही है।
  • प्रश्न-पत्र अधिकतम 80 अंकों का है।
  • हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रश्न पत्र चार खंडों क,ख,ग, और घ में विभाजित होगा।
  • इस वर्ष उत्तर लेखन की शब्द सीमा निम्न प्रकार से है-

एक अंक के प्रश्नों का उत्तर लगभग 15-20 शब्दों में अपेक्षित है।

दो अंकों के प्रश्नों का उत्तर लगभग 30-40 शब्दों में अपेक्षित है।

तीन अंकों के प्रश्नों का उत्तर लगभग 60-70 शब्दों में अपेक्षित है।

2.  खण्ड क- अपठित [10 अंक]

  • इस बार केवल आपको एक अपठित गद्यांश दिया जाएगा।
  • इस प्रश्न में कोई विकल्प नहीं है।
  • इस पर दस अंकों के प्रश्न पूछे जाएँगे। जिसमें से पहले चार प्रश्न क्रमश: 2 अंकों के लिए और बाद के दो प्रश्न क्रमश: 1 अंकों के लिए पूछा जाएगा।

3.  खंड ख- व्यावहारिक व्याकरण [16 अंक]

  • व्याकरण के प्रश्नों में कोई विकल्प नहीं है आपको सारे प्रश्नों के उत्तर देने हैं।
  • रचना के आधार पर वाक्य भेद (4 अंक)
  • वाच्य (4 अंक)
  • पद-परिचय (4 अंक)
  • रस (4 अंक)

4.  खंड ग- पाठ्य पुस्तक और पूरक पाठ्य पुस्तक [34 अंक]

  • गद्य (14 अंक) – यहाँ पर आपको पहला प्रश्न गद्यांश आधरित 6 अंकों का है और दूसरा प्रश्न विकल्प आधारित 8 अंकों का है।
  • पद्य (14 अंक)- यहाँ पर आपको पहला प्रश्न पद्यांश आधरित 6 अंकों का है और दूसरा प्रश्न विकल्प आधारित 8 अंकों का है।
  • पूरक पुस्तक (6 अंक) – इस प्रश्न में आपको विकल्प दिया गया है तीन प्रश्नों में से आपको दो प्रश्न के उत्तर 50-60 शब्दों में लिखने हैं।

5.  खंड घ- लेखन [20 अंक]

  • अनुच्छेद लेखन [समसामयिक और व्यावहारिक विषयों पर आधारित 5 अंक] संकेत बिंदुओं के आधार पर 80 से 100 शब्दों में विकल्प आधारित है।
  • पत्र लेखन (5 अंक) 80 से 100 शब्दों में औपचारिक अथवा अनौपचारिक विषयों में से किसी एक विषय पर विकल्प आधारित है।
  • विज्ञापन लेखन (5 अंक)  25 से 50 शब्दों में विकल्प आधारित है।
  • संदेश लेखन [शुभकामना, पर्व, त्योहारों एवं विशेष अवसरों पर दिए जाने वाले संदेश] (5 अंक) 30 से 40 शब्दों में विकल्प आधारित है।

 

निर्धारित पुस्तकें-

1. क्षितिज भाग 2 - NCERT नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित नवीनतम संस्करण

2, कृतिका भाग 2 - NCERT नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित नवीनतम संस्करण

विशेष

निम्न पाठ और कविता केवल पढ़ने के लिए है इस पर आधारित प्रश्न नहीं पूछे जाएँगे

क्षितिज भाग -2

1. देव

2. जयशंकर प्रसाद - आत्मकथ्य

3. स्त्री शिक्षा के विरोधी कुतर्कों का खंडन

4. संस्कृति

 कृतिका भाग 2

1. एहि ठेयाँ झुलनी हेरानी हो रामा!

2. मैं क्यों लिखता हूँ

 

आइए अब आपको कक्षा दसवीं हिन्दी 'ब' के के प्रश्न पत्र के अंक विभाजन से परिचित करवाएँ।

1.  सामान्य निर्देश-

  • प्रश्न पत्र को लिखने के लिए निर्धारित समय पहले के अनुसार 3 घंटे ही है।
  • प्रश्न-पत्र अधिकतम 80 अंकों का है।
  • हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रश्न पत्र चार खंडों क,ख,ग, और घ में विभाजित होगा।
  • इस वर्ष उत्तर लेखन की शब्द सीमा निम्न प्रकार से है-

एक अंक के प्रश्नों का उत्तर लगभग 15-20 शब्दों में अपेक्षित है।

दो अंकों के प्रश्नों का उत्तर लगभग 30-40 शब्दों में अपेक्षित है।

तीन अंकों के प्रश्नों का उत्तर लगभग 60-70 शब्दों में अपेक्षित है।

पाँच अंकों के प्रश्नों का उत्तर लगभग 120-150 शब्दों में अपेक्षित है।

2.  खण्ड क- अपठित [10 अंक]

  • इस बार केवल आपको एक अपठित गद्यांश दिया जाएगा।
  • इस प्रश्न में कोई विकल्प नहीं है।
  • इस पर दस अंकों के प्रश्न पूछे जाएँगे। जिसमें से पहले चार प्रश्न क्रमश: 2 अंकों के लिए और बाद के दो प्रश्न क्रमश: 1 अंकों के लिए पूछा जाएगा।

3.  खंड ख- व्यावहारिक व्याकरण [16 अंक]

  • व्याकरण के प्रश्नों में कोई विकल्प नहीं है आपको सारे प्रश्नों के उत्तर करने हैं।
  • पदबंध (2 अंक)
  • रचना के आधार पर वाक्य रूपांतर (3 अंक)
  • समास (4 अंक)
  • अलंकार  (3 अंक)
  • मुहावरे (4 अंक) 

4.  खंड ग- पाठ्य पुस्तक और पूरक पाठ्य पुस्तक [28 अंक]

  • गद्य (11 अंक) – यहाँ पर आपको पहला प्रश्न [लघु प्रश्न] विकल्प आधरित  6 अंकों का है और दूसरा प्रश्न [निबंधात्मक] विकल्प आधारित 5 अंकों का है।
  • पद्य (11 अंक)- यहाँ पर आपको पहला प्रश्न [लघु प्रश्न] विकल्प आधरित लघु प्रश्न 6 अंकों का है और दूसरा प्रश्न  [निबंधात्मक] विकल्प आधारित 5 अंकों का है।
  • पूरक पुस्तक (6 अंक) – इस प्रश्न में आपको विकल्प दिया गया है दो प्रश्नों में से आपको एक प्रश्न निबंधात्मक प्रश्न का उत्तर 60-70 शब्दों में लिखना है।

5.  खंड घ- लेखन  [26 अंक]

  • अनुच्छेद लेखन (6 अंक)- संकेत बिंदुओं के आधार पर 80 से 100 शब्दों में विकल्प आधारित है।
  • पत्र लेखन [औपचारिक विषय से संबंधित] (5 अंक) - 80 से 100 शब्दों में विकल्प आधारित है। 
  • सूचना लेखन [व्यावहारिक जीवन से संबंधित विषय]  (5 अंक)- 30 से 40 शब्दों में विकल्प आधारित है।   
  • विज्ञापन लेखन (5 अंक)- 25 से 50 शब्दों में विकल्प आधारित है। 
  • लघु कथा लेखन (5 अंक) प्रस्थान बिन्दुओं के आधार पर 100 से 120 शब्दों में विकल्प आधारित है।

निर्धारित पुस्तकें-

स्पर्श भाग 2 - NCERT नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित नवीनतम संस्करण

संचयन भाग 2 - NCERT नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित नवीनतम संस्करण

विशेष

निम्न पाठ और कविता केवल पढ़ने के लिए है इस पर आधारित प्रश्न नहीं पूछे जाएँगे

1. मधुर-मधुर मेरे दीपक जल

2. तीसरी कसम के शिल्पकार शैलेन्द्र

3. गिरगिट 

 

Download the CBSE Class 10 Hindi syllabus in PDF

 

आशा करते हैं कि उपर्युक्त जानकारी आप को हिन्दी विषय के लिए सहायक होगी। आपके पाठ्यक्रम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप Topperlearning  से संपर्क करे सकते हैं। आपकी सहायता हमारे लिए आनंद का पर्याय है।

Previous
Next
Get Latest Study Material for Academic year 24-25 Click here
×