Request a call back

Join NOW to get access to exclusive study material for best results

cbse 10

आइए अब आपको कक्षा दसवीं हिन्दी 'ब' के के प्रश्न पत्र के अंक विभाजन से परिचित करवाएँ।

1. सामान्य निर्देश-

  • प्रश्न पत्र को लिखने के लिए निर्धारित समय पहले के अनुसार 3 घंटे ही है।
  • प्रश्न-पत्र अधिकतम 80 अंकों का है।
  • हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रश्न पत्र चार खंडों क,ख,ग, और घ में विभाजित होगा।
  • इस वर्ष उत्तर लेखन की शब्द सीमा निम्न प्रकार से है-

एक अंक के प्रश्नों का उत्तर लगभग 15-20 शब्दों में अपेक्षित है।
दो अंकों के प्रश्नों का उत्तर लगभग 30-40 शब्दों में अपेक्षित है।
तीन अंकों के प्रश्नों का उत्तर लगभग 60-70 शब्दों में अपेक्षित है।
पाँच अंकों के प्रश्नों का उत्तर लगभग 120-150 शब्दों में अपेक्षित है।

2. खण्ड - अपठित [10 अंक]

  • इस बार केवल आपको एक अपठित गद्यांश दिया जाएगा।
  • इस प्रश्न में कोई विकल्प नहीं है।
  • इस पर दस अंकों के प्रश्न पूछे जाएँगे। जिसमें से पहले चार प्रश्न क्रमश: 2 अंकों के लिए और बाद के दो प्रश्न क्रमश: 1 अंकों के लिए पूछा जाएगा।

3. खंड - व्यावहारिक व्याकरण [16 अंक]

  • व्याकरण के प्रश्नों में कोई विकल्प नहीं है आपको सारे प्रश्नों के उत्तर करने हैं।
  • शब्द व पद में अंतर (1 अंक)
  • रचना के आधार पर वाक्य रूपांतर (3 अंक)
  • समास (4 अंक)
  • अशुद्धि शोधन (4 अंक)
  • मुहावरे (4 अंक)

4. खंड - पाठ्य पुस्तक और पूरक पाठ्य पुस्तक [28 अंक] 

  • गद्य (11 अंक) – यहाँ पर आपको पहला प्रश्न विकल्प आधरित 6 अंकों का है और दूसरा प्रश्न विकल्प आधारित 5 अंकों का है।
  • पद्य (11 अंक)- यहाँ पर आपको पहला प्रश्न विकल्प आधरित 6 अंकों का है और दूसरा प्रश्न विकल्प आधारित 5 अंकों का है।
  • पूरक पुस्तक (6 अंक) – इस प्रश्न में आपको विकल्प दिया गया है दो प्रश्नों में से आपको एक प्रश्न के उत्तर 60-70 शब्दों में लिखने हैं।

5. खंड - लेखन  [26 अंक]

  • अनुच्छेद लेखन (6 अंक)- संकेत बिंदुओं के आधार पर 80 से 100 शब्दों में विकल्प आधारित है।
  • पत्र लेखन (5 अंक)- 80 से 100 शब्दों में विकल्प आधारित है।  
  • सूचना लेखन (5 अंक)- 40 से 50 शब्दों में विकल्प आधारित है।  
  • संवाद लेखन (5 अंक)- 50 से 60 शब्दों में विकल्प आधारित है।  
  • विज्ञापन लेखन (5 अंक)- 25 से 50 शब्दों में विकल्प आधारित है।  

 

आशा करते हैं कि उपर्युक्त जानकारी आप को हिन्दी विषय के लिए सहायक होगी। आपके पाठ्यक्रम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप www.topperlearning.com से संपर्क करे सकते हैं। आपकी सहायता हमारे लिए आनंद का पर्याय है।

Previous
Next
Get Latest Study Material for Academic year 24-25 Click here
×