Request a call back

Join NOW to get access to exclusive study material for best results

ICSE Class 10 Answered

Dahej pratha -ek aatank
Write a detailed and touching essay on it within 300 words
Asked by saketagarwal.dbl | 03 Dec, 2016, 10:20: PM
answered-by-expert Expert Answer

आप अपना निबंध निम्न मुद्दों  के आधार पर लिखने का प्रयास करें ...

दहेज प्रथा की शुरुवात ... दहेज-प्रथा का उद्भव कब और कहाँ हुआ यह कह पाना असंभव है। विश्व के विभिन्न सभ्यताओं में दहेज लेने और देने के पुख्ता प्रमाण मिलते हैं। भारत में दहेज एक पुरानी प्रथा है । मनुस्मृति मे ऐसा उल्लेख आता है कि माता-कन्या के विवाह के समय धन-सम्पत्ति, गउवें आदि कन्या को देकर वर को समर्पित करे...

वर्तमान में दहेज प्रथा ... समय बीतता चला गया स्वेच्छा से कन्या को दिया जाने वाला धन धीरे-धीरे वरपक्ष का अधिकार बनने लगा और वरपक्ष के लोग तो वर्तमान समय में इसे अपना जन्मसिद्ध अधिकार ही मान बैठे हैं ...

दहेज के नाम पर स्त्रियों पर होने वाला अत्याचार ... दहेज के लालच में बहुओं को परेशान किया जाता है। माँग पूरी न होने पर वधु को बेतहाशा मारना-पीटना, उसका अंग भंग कर देना आज शिक्षित, सभ्य समाज में भी बेरहमी से चलता है...

 

दहेज प्रथा को रोकने के उपाय ... आज हमारी सरकारों द्वारा लड़कियों के उत्थान व विकास के लिए अनेक योजनाएँ चला रही हैं, जिनमें शिक्षा, रोजगार सहित विवाहोपरांत मदद भी शामिल है। यह सब इसलिए ताकि बेटियों के परिवारों को बेटियाँ बोझ न लगें और लड़कियाँ आत्मनिर्भर हो सकें। दहेज लेना और देना तो कानूनन अपराध है। सरकार ने दहेज प्रथा के विरूद्ध कानून बना दिया है लेकिन कानून बेचारा क्या करे, जब कोई शिकायत करने वाला ही न हो। लड़की का पिता अपनी इज़्ज़त के डर से शिकायत नहीं करता, अन्य लोगों को क्या गरज! दहेज-प्रथा को मिटाना तभी संभव होगा जब आज की युवा पीढ़ी यह प्रण करें कि वे दहेज से परहेज करेंगे।

 

Answered by Beena Thapliyal | 05 Dec, 2016, 08:54: AM
ICSE 10 - Hindi
Asked by manasvi.pant629 | 19 Jun, 2020, 10:42: AM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
ICSE 10 - Hindi
Asked by kapoor22shruti | 28 Apr, 2020, 11:46: AM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
ICSE 10 - Hindi
Asked by divyalath05 | 18 Mar, 2020, 10:08: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
ICSE 10 - Hindi
Asked by gaddesum | 03 Dec, 2019, 09:10: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
ICSE 10 - Hindi
Asked by tp17125 | 06 Nov, 2019, 04:19: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
ICSE 10 - Hindi
Asked by saranadaf017 | 30 Aug, 2019, 10:24: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
ICSE 10 - Hindi
Asked by chimigibson | 24 Aug, 2019, 12:45: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
ICSE 10 - Hindi
Asked by Amanikasahu2004 | 23 Jun, 2019, 09:45: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
ICSE 10 - Hindi
Asked by ayush421301 | 16 Jun, 2019, 10:15: AM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
Get Latest Study Material for Academic year 24-25 Click here
×