ICSE Class 8 Answered
1) हम वार्षिक उत्सव में जाएँगे। (भूतकाल में बदलिए)
उत्तर : हम वार्षिक उत्सव गए थे।
2) तुम मेरा विरोध नहीं करोगे। ( 'नहीं' को हटाइए परंतु वाक्य का अर्थ ना बदले)
उत्तर : तुम मेरा समर्थन करोगे।
3) वृक्षारोपण से हम प्रकृति को बचाते हैं। (भविष्यत् काल में बदलिए)
उत्तर : वृक्षारोपण से हम प्रकृति को बचाएँगे।
4) महेश सदैव अपना कार्य पूरा करता है। ('के द्वारा' लगाकर वाक्य बदलकर लिखें)
उत्तर : महेश के द्वारा सदैव कार्य पूरा किया गया।
5) विद्वान पुरुष सम्राट के साथ रहता है। (वाक्य को स्त्रीलिंग में बदलिए)
उत्तर : विदुषी स्त्री साम्राज्ञी के साथ रहती है।
6) मेरा छोटा भाई मेरी बात अवश्य सुनता है। (वाक्य में ‘चाहिए’ का प्रयोग कीजिए)
उत्तर : मेरे छोटे भाई को मेरी बात अवश्य सुननी चाहिए।
7) उस लड़की ने आज पुस्तक खरीद ली है। (बहुवचन में बदलिए)
उत्तर : उस लड़की ने आज पुस्तकें खरीदीं हैं।
8) मंत्री जी ने पौधा लगाया। (‘द्वारा’ का प्रयोग कीजिए)
मंत्रीजी के द्वारा पौधा लगाया गया।
9) बच्चा रोते-रोते सो गया। (वचन बदलकर लिखिए)
उत्तर : बच्चे रोते-रोते सो गए।
10) छात्रों ने एक निबंध लिखा। (वर्तमान काल में बदलिए)
उत्तर : छात्रों ने एक निबंध लिखा है।
11) बालक गुड्डे से खेल रहा है। (लिंग बदलकर वाक्य दोबारा लिखिए)
उत्तर : बालिका गुड़िया से खेल रही है।
12) उनका जीवन सुरक्षित था। (‘नहीं’ का प्रयोग कीजिए परंतु वाक्य का अर्थ ना बदलें)
उत्तर : उनका जीवन असुरक्षित नहीं था।
13) गुरु ने छात्र को शिक्षा दी। (भविष्यत् काल में बदलिए)
उत्तर : गुरु छात्र को शिक्षा देगा।
14) कृपया मुझे घर पहुँचाने की कृपा करें। (वाक्य शुद्ध कीजिए )
उत्तर : मुझे घर पहुँचाने की कृपा करें।
15) चोर को राजा ने सजा सुनाई। (‘द्वारा’ का प्रयोग कीजिए)
उत्तर : राजा के द्वारा चोर को सजा सुनाई गई।
16) दोनों में गहरी दोस्ती थी। (‘दोस्ती’ के स्थान पर ‘दोस्त’ का प्रयोग कीजिए)
उत्तर : दोनों गहरे दोस्त थे।
17) इस वृक्ष का तना कितना मोटा है । (वचन बदलें)
उत्तर : इन वृक्षों के तने कितने मोटे हैं।