Sulabhbharti Solution for Class 6 Hindi Chapter 18 - Vah Desh Kaunsa Hai
Sulabhbharti Solution for Class 6 Hindi Chapter 18 - Vah Desh Kaunsa Hai प्रश्न-अभ्यास
- सींचा हुआ सलोना वह देश कौन-सा है?
- जिसमें सुगंध वाले प्रसून प्यारे।
- संसार का शिरोमणि वह देश कौन-सा है?
- सबसे जगत में जो सभ्य था, रहेगा।
- हमारा देश मनमोहिनी प्रकृति की गोद में बसा हुआ है।
- हमारे देश के चरण रत्नेश निरंतर धो रहा है।
- सभ्य देश का गौरव हमारे भारतवर्ष को प्राप्त है।
नदियों के पानी को सींच कर ही अन्न, फल और सारी वनस्पति पैदा होती है इसलिए नदियों को सुधा की धारा कहा गया है।
नवक्रांति से कवि का तात्पर्य नवीन विचारों तथा नवीन आविष्कारों से है।
हमारा भारत मनमोहिनी प्रकृति की गोद में बसा हुआ है। इसके मस्तक पर हिमालय पर्वत मुकुट की तरह शोभायमान है तो रत्नेश निरंतर इसके चरण पखार रहा है। देश में अनेकों नदियाँ बहती है जो अपने सुधामय जल से इस धरती को हरियाली और धन-धान्य से समृद्ध करती है। यहाँ की भूमि अनेक प्रकार के खजिनों से भरपूर है। हमारा ही देश में सबसे पहले सभ्यता का उदय हुआ था। भारत के नागरिक नव क्रांति के प्रणेता भी हैं।
Sulabhbharti Solution for Class 6 Hindi Chapter 18 - Vah Desh Kaunsa Hai भाषा की ओर
- राघव खेला। (अकर्मक)
- राघव टेनिस खेलता है। (सकर्मक)
- राघव और मोहन टेनिस खेल रहे हैं। (संयुक्त)
- राघव टेनिस खेल रहा है। (सहायक)
- राघव बच्चों को टेनिस खिला रहा है। (प्रेरणार्थक)
- माँ ने भोजन खाया। (भूतकाल)
- माँ भोजन खाती है। (वर्तमान काल)
- माँ भोजन खाएगी। (भविष्यत् काल)
Sulabhbharti Solution for Class 6 Hindi Chapter 18 - Vah Desh Kaunsa Hai सोचो और बताओ - बताओ तो सही
भारत की मुख्य नदियाँ हिमालय में उत्पन्न होती हैं। हिमालय की बर्फ के पिघलने से नदियों में साल भर पानी रहता है, जो जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। नदियाँ मिट्टी को उपजाऊ बनाती हैं और अच्छी उपज होती है। यदि हिमालय की बर्फ पिघलना बंद हो जाएगी तो नदियों को पानी मिलना बंद हो जाएगा जिससे कृषि प्रभावित होने लगेगी। हिमालय के वनों से जुड़े उद्योग-धंधे नष्ट हो जाएँगे। लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिलेगा। जल से बनने वाली बिजली का उत्पादन भी बंद हो जाएगा।
शांति किसी भी देश की मूल आवश्यकता है। वैसे देखा जाए तो हमारे देश के लोग एक दूसरे के साथ शांति से रहते हैं लेकिन कभी-कभी कुछ राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और धार्मिक कारणों से शांति भंग होती रही है। मूल्य वृद्धि और बेरोजगारी भी लोगों के बीच अशांति पैदा करती है। अक्सर लोग इन मुद्दों के खिलाफ विरोध करने के लिए सड़कों पर उतर आते है, जिसके कारण समाज का रोजमर्रा का जीवन बाधित होता है।
देश में शांति बनाए रखना मुश्किल है, जब तक हम में से हर एक अपनी आवश्यकता के बारे में संवेदनशील नहीं हो जाता है और इसके लिए योगदान नहीं देता। अकेले सरकार समाज में भाईचारे और मित्रता की भावना को सुनिश्चित नहीं कर सकती है। भारत के हर नागरिक के लिए देश में शांति के महत्त्व को समझना आवश्यक है। हम सभी को शांति बनाए रखने के लिए काम करना चाहिए।
जवाहरलाल नेहरू ने शांति स्थापित करने के लिए कुछ सिद्धांत दिए हैं, जिन्हें पंचशील सिद्धात कहा जाता है वो कुछ इस प्रकार से हैं - एक-दूसरे की अखंडता का सम्मान करना, एक दूसरे के विरुद्ध आक्रामक कार्यवाही न करना, एक दूसरे के कामों में हस्तक्षेप न करना, समानता की नीति क पालन करना और शांतिपूर्ण नीतियों में विश्वास रखना। यदि हम सब उपर्युक्त बातों का पालन करते हैं तो अपने परिसर में शांति बनाए रख सकते हैं।
Sulabhbharti Solution for Class 6 Hindi Chapter 18 - Vah Desh Kaunsa Hai मेरी कलम से
राष्ट्रपति |
कार्यकाल |
|
1. |
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद |
1950 से 1962 |
2. |
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन |
1962 से 1967 |
3. |
डॉ. जाकिर हुसैन |
1967 से 1969 |
4. |
वराहगिरी वेंकट गिरि |
1969 से 1974 |
5. |
फखरुद्दीन अली |
1974 से 1977 |
6. |
नीलम संजीव रेड्डी |
1977 से 1982 |
7. |
ज्ञानी जैल सिंह |
1982 से 1987 |
8. |
रामस्वामी वेंकटरमन |
1987 से 1992 |
9. |
शंकर दयाल शर्मा |
1992 से 1997 |
10. |
के.आर. नारायनन |
1997 से 2002 |
11. |
डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम |
2002 से 2007 |
12. |
प्रतिभा पाटील |
2007 से 2012 |
13. |
प्रणव मुखर्जी |
2012 से |
प्रधानमंत्री |
कार्यकाल |
|
1. |
पंडित जवाहरलाल नेहरू |
1947 से 1964 |
2. |
लाल बहादुर शास्त्री |
1964 से 1966 |
3. |
श्रीमती इंदिरा गाँधी |
1966 से 1977 |
4. |
मोरारजी देसाई |
1977 से 1979 |
5. |
चौधरी चरण सिंह |
1979 से 1980 |
6. |
श्रीमती इंदिरा गाँधी |
1980 से 1984 |
7. |
राजीव गाँधी |
1984 से 1989 |
8. |
विश्वनाथ प्रताप सिंह |
1989 से 1990 |
9. |
चंद्रशेखर |
1990 से 1991 |
10. |
पी.वी.नरसिंह राव |
1991 से 1996 |
11. |
एच.डी.देवेगौड़ा |
1996 से 1997 |
12. |
इंद्र कुमार गुजराल |
1997 से 1998 |
13. |
अटल बिहारी बाजपेयी |
1998 से 2004 |
14. |
डॉ. मनमोहनसिंह |
2004 से 2014 |
15. |
नरेंद्र मोदी |
2014 से |
Sulabhbharti - VI Class 6 Chapter Solutions
- Chapter 1 - Sair
- Chapter 2 - Bsanti Hawa
- Chapter 3 - Uphaar
- Chapter 4 - Jokar
- Chapter 5 - Aao Aayu Batna Sikho
- Chapter 6 - Mera Ahobhaagy
- Chapter 7 - Nadi Kandhe Par
- Chapter 8 - Janmdin
- Chapter 9 - Soi Meri Chhauna Re
- Chapter 10 - Upyog Humaare
- Chapter 11 - Tufaanon Se Kya Darna
- Chapter 12 - Kthputali
- Chapter 13 - Sona Or Loha
- Chapter 14 - Kya Tum Jaanate Ho
- Chapter 15 - Swasthya Sanpada
- Chapter 16 - Kagaj Ki Thaili
- Chapter 17 - Titu Or Chinki
- Chapter 18 - Vah Desh Kaunsa Hai