Request a call back

Join NOW to get access to exclusive study material for best results

ICSE Class 9 Answered

what is the difference between parimanvachak visheshan and sakyavachak visheshan??
Asked by pallavidhengale86.9spicertl | 23 Jun, 2020, 05:48: PM
answered-by-expert Expert Answer

परिमाणवाचक विशेषण (Quantitative Adjective)

जो विशेषण शब्द संज्ञा या सर्वनाम की मात्रा अथवा नाप-तोल का बोध कराते हैं, उन्हें परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं। जैसे-दो किलो चीनी, चार किलो तेल, थोड़े फल, एक लीटर दूध, एक तोला सोना, थोड़ा आटा आदि।

परिमाणवाचक विशेषण के दो उपभेद है-

1.  निश्चित परिमाणवाचक- जो विशेषण शब्द वस्तु की निश्चित मात्रा का बोध कराते है, उन्हें निश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं।  

जैसे- मैं चाय में दो चम्मच चीनी लूँगा।             

2.  अनिश्चित परिमाणवाचक- जो विशेषण शब्द वस्तु की अनिश्चित मात्रा का बोध कराते है, उन्हें अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं।        जैसे- आज चाय में बहुत थोड़ी चीनी मिली है।

 

 

संख्यावाचक विशेषण (Numeral Adjective)

जो विशेषण शब्द संज्ञा या सर्वनाम की संख्या का बोध कराते है, उन्हें संख्यावाचक विशेषण कहते हैं।  

संख्यावाचक विशेषण के दो उपभेद हैं-

1.  निश्चित संख्यावाचक विशेषण- जिन विशेषण शब्दों से निश्चित संख्या का बोध हो, उन्हें निश्चित संख्यावाचक विशेषण कहते हैं। जैसे सभा में पचास लोग थे।                                       

अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण- जिन विशेषण शब्दों से अनिश्चित संख्या का बोध हो, उन्हें अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण कहते हैं। जैसे कुछ फल खाकर भूख मिट गई।                                            
Answered by Beena Thapliyal | 23 Jun, 2020, 06:28: PM

Concept Videos

Get Latest Study Material for Academic year 24-25 Click here
×