Request a call back

Join NOW to get access to exclusive study material for best results

Class 8 NCERT Solutions Hindi Chapter 11 - Jab Cinema Ne Bolna Sikha

Jab Cinema Ne Bolna Sikha Exercise प्रश्न-अभ्यास

Solution 1

देश की पहली बोलती फिल्म के विज्ञापन के लिए छापे गए वाक्य इस प्रकार थे - 

''वे सभी सजीव हैं, साँस ले रहे हैं, शत-प्रतिशत बोल रहे हैं, अठहत्तर मुर्दा इनसान जिंदा हो गए, उनको बोलते, बातें करते देखो।''

पाठ के आधार पर 'आलम आरा' में कुल मिलाकर 78 चेहरे थे अर्थात् काम कर रहे थे। 

Solution 2

फिल्मकार अर्देशिर एम. ईरानी ने 1929 में हॉलीवुड की एक बोलती फिल्म 'शो बोट' देखी और तभी उनके मन में बोलती फिल्म बनाने की इच्छा जगी। इस फ़िल्म का आधार उन्होंने पारसी रंगमंच के एक लोकप्रिय नाटक से लिया। 

Solution 3

विट्ठल को फ़िल्म से इसलिए हटाया गया कि उन्हें उर्दू बोलने में परेशानी होती थी। पुन: अपना हक पाने के लिए उन्होंने मुकदमा कर दिया। विट्ठल मुकदमा जीत गए और भारत की पहली बोलती फिल्म के नायक बनें।

Solution 4

पहली सवाक्‌ फिल्म के निर्माता-निर्देशक अर्देशिर को प्रदर्शन के पच्चीस वर्ष पूरे होने पर सम्मानित किया गया और उन्हें ''भारतीय सवाक्‌ फिल्मों का पिता'' कहा गया तो उन्होंने उस मौके पर कहा था, - ''मुझे इतना बड़ा खिताब देने की जरूरत नहीं है। मैंने तो देश के लिए अपने हिस्से का जरूरी योगदान दिया है।'' इस प्रसंग की चर्चा करते हुए लेखक ने अर्देशिर को विनम्र कहा है। 

Solution 5

मूक सिनेमा ने बोलना सीखा तो बहुत सारे परिवर्तन हुए। बोलती फिल्म बनने के कारण अभिनेताओं पढ़ा-लिखा होना ज़रूरी हो गया, क्योंकि अब उन्हें संवाद भी बोलने पड़ते थे। दर्शकों पर भी अभिनेताओं का प्रभाव पड़ने लगा। नायक-नायिका के लोकप्रिय होने से औरतें अभिनेत्रियों की केश सज्जा तथा उनके कपड़ों की नकल करने लगीं। दृश्य और श्रव्य माध्यम के एक ही फ़िल्म में समिश्रित हो जाने से तकनीकी दृष्टि से भी बहुत सारे परिवर्तन हुए। 

Solution 6

फिल्मों में जब अभिनेताओं को दूसरे की आवाज़ दी जाती है तो उसे डब कहते हैं। 

कभी-कभी फिल्मों में आवाज़ तथा अभिनेता के मुँह खोलने में अंतर आ जाता है क्योंकि डब करने वाले और अभिनय करने वाले की बोलने की गति समान नहीं होती या किसी तकनीकी दिक्कत के कारण हो जाता है। 

Jab Cinema Ne Bolna Sikha Exercise भाषा की बात

Solution 1

शब्द - उपसर्ग वाले शब्द 

(i) हित - सहित 

(ii) परिवार - सपरिवार 

(iii) विनय - सविनय 

(iv) चित्र - सचित्र 

(v) बल - सबल 

(vi) मान - सम्मान 

Solution 2

 

मूल शब्द 

उपसर्ग 

नया शब्द 

पुत्र 

सु 

सुपुत्र 

घट 

 

औघट 

सार 

अनु 

अनुसार 

मुख 

 

आमुख 

परिवार 

 

सपरिवार 

नायक 

अधि 

अधिनायक 

मरण 

 

आमरण 

संहार 

उप 

उपसंहार 

ज्ञान 

 

अज्ञान 

यश 

सु 

सुयश 

कोण 

सम 

समकोण 

कर्म 

सत् 

सत्कर्म 

राग 

अनु 

अनुराग 

बंध 

नि 

निबंध 

पका 

अध 

अधपका 

 

 

मूल शब्द 

प्रत्यय 

नया शब्द 

चाचा 

ऐरा 

चचेरा 

लेख 

 

लेखक 

काला 

पन 

कालापन 

लड़ 

आई 

लड़ाई 

सज 

आवट 

सजावट 

अंश 

त: 

अंशत: 

सुनार 

इन 

सुनारिन 

जल 

 

जलज 

पर 

जीवी 

परजीवी 

खुद 

आई 

खुदाई 

ध्यान 

पूर्वक 

ध्यानपूर्वक 

चिकना 

आहट 

चिकनाहट 

विशेष 

तया 

विशेषतया 

चमक 

ईला 

चमकीला 

भारत 

ईय 

भारतीय 

 

 

 

Get Latest Study Material for Academic year 24-25 Click here
×