Request a call back

Join NOW to get access to exclusive study material for best results

Class 6 NCERT Solutions Hindi Chapter 17 - Sans Sans me Bans

Sans Sans me Bans Exercise प्रश्न-अभ्यास

Solution 1

तीन वर्ष से अधिक उम्र वाले बाँस को बूढ़ा बाँस कहा जाता है। बूढ़ा बाँस बड़ा ही सख्त होता है और जल्दी टूट जाता है उसके विपरीत युवा बाँस मुलायम होता है और उसे किसी भी आकार में मोड़ा जा सकता है।

Solution 2

बाँस से बनाई जाने वाली चीज़ों में सबसे आश्चर्यजनक चीज़ मुझे मछली पकड़ने वाला जाल (जकाई) लगी। असम में जकाई नामक विशेष जाल से मछली पकड़ी जाती है और इसे बॉस से बनाया जाता है। इसकी शंकू जैसी विशेष बनावट के कारण ये आश्चर्यजनक लगता है।

Solution 3

कहा जाता है कि इंसान ने जब हाथ से कलात्मक चीज़ें बनानी शुरू कीं, बाँस की चीज़ें तभी से बन रही हैं। जरूरत के अनुसार इसमें बदलाव हुए हैं और अब भी हो रहे हैं। कहते हैं कि बाँस की बुनाई का रिश्ता उस दौर से है, जब इंसान भोजन इकठ्ठा करता था। शायद भोजन इकठ्ठा करने के लिए ही उसने ऐसी डलियानुमा चीज़ें बनाई होंगी। क्या पता बया जैसी किसी चिडि़या के घोंसले से टोकरी के आकार और बुनावट की तरकीब हाथ लगी हो! 

Solution 4

बाँस भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के सात राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैण्ड, मणिपुर, मिजोरम, व त्रिपुरा में बहुत पैदा होता है। 

Solution 5

संगीत - बाँसुरी 

मच्छर - बाँस की पत्तियाँ 

फर्नीचर - घर का सजावटी सामान 

प्रकाशन - कागज बनाना 

एक नया संदर्भ - अचार, मकान, औज़ार आदि। 

Solution 6

 

प्राकृतिक संसाधन 

दैनिक उपयोग की वस्तुएँ 

चमड़ा 

जूते, पर्स, वस्त्र, बैग, थैले, बेल्ट आदि। 

घास के तिनके 

जमीन पर बिछाने वाले आसन, टोकरियाँ, चटाईयाँ आदि। 

पेड़ की छाल 

अगरबत्ती, कागज आदि। 

गोबर 

उपले, दवाइयाँ, खाद आदि। 

मिट्टी

बर्तन, मूर्तियाँ आदि। 

 

Sans Sans me Bans Exercise भाषा की बात

Solution 1

शब्द  

मूल शब्द  

प्रत्यय  

वाक्य  

बुनावट

बुन  

आवट  

1. सजावट-सीता के घर की सजावट बढ़िया है। 

2. घबराहट-गर्मी के कारण मुझे घबराहट हो रही है। 

3. लिखावट-राम की लिखावट बड़ी सुंदर है। 

नुकीला

नोक  

ईला  

1. सजीला-दूल्हा बड़ा सजीला लग रहा है। 

2. चमकीला-इस साड़ी का रंग बड़ा चमकीला है। 

3. रसीला-आम बड़ा ही रसीला है। 

दवाब

दब  

आव  

1. जमाव-यहाँ पर पानी का जमाव हो रहा है। 

2. सुझाव-मुझे तुम्हारा सुझाव उत्तम लगा। 

3. लगाव-माता-पिता को अपने बच्चों से लगाव होता ही है। 

घिसाई

घिस  

आई  

1. पढ़ाई-खेल के साथ हमें पढ़ाई में भी ध्यान देना चाहिए। 

2. लड़ाई-तुम्हें इस तरह लड़ाई करना शोभा नहीं देता है। 

3. सिलाई-दर्जी आजकल कपड़ों की ठीक से सिलाई नहीं कर रहा है। 

 

Solution 2

(क) वहाँ बाँस की चीजें बनाने की परम्परा रही है। 

(ख) हम यहाँ बाँस की एक-दो चीजों के बारे में ही बता पाए हैं। 

(ग) उदहारण आसन जैसी छोटी चीज के लिए भी बाँस की प्रत्येक गाँठ से काटा जाता है। 

(घ) खपच्चियों से विभिन्न प्रकार की टोपियाँ बनाई जाती हैं। 

Get Latest Study Material for Academic year 24-25 Click here
×