Request a call back

Join NOW to get access to exclusive study material for best results

Class 6 NCERT Solutions Hindi Chapter 9 - Tikat Album

Tikat Album Exercise प्रश्न-अभ्यास

Solution 1

अलबम के पहले पृष्ठ पर मोती जैसे अक्षरों में उसके मामा ने लिख भेजा था - 

ए. एम. नागराजन 

'इस अलबम को चुराने वाला बेशर्म है। ऊपर लिखें नाम को कभी देखा है? यह अलबम मेरा है। जब तक घास हरी है और कमल लाल, सूरज जब तक पूर्व से उगे और पश्चिम में छिपे, उस अनंत काल तक के लिए यह अलबम मेरा है, रहेगा।'

ऐसा करने से अलबम कोई नहीं चुराएगा। इसके असर से क्लास के सारे लड़के-लड़कियों ने यह वाक्य अपने-अपने अलबम व किताबों में लिख लिया। 

Solution 2

नागराजन के अलबम के हिट हो जाने के बाद राजप्पा मन ही मन कुढ़ा करता था। उसे अब स्कूल जाना भी अच्छा नहीं लगता था उसे जलन हो रही थी। 

Solution 3

अलबम का पहला पृष्ठ पढ़कर उसका दिल तेजी से धडकने लगा। अलबम चुराते समय राजप्पा का पूरा शरीर जैसे जल रहा था। गला सूख रहा था और चेहरा तमतमाने लगा था। इस प्रकार राजप्पा ने अलबम चुरा तो लिया परंतु उसे बहुत ही दुखद मानसिक स्थिति का सामना करना पड़ा क्योंकि उसे पता था उसने गलत किया है। 

Solution 4

अपनी चोरी पकड़े जाने के डर के मारे राजप्पा ने नागराजन का टिकट-अलबम अँगीठी में डाल दिया। 

Solution 5

लेखक ने राजप्पा के टिकट इकट्ठा करने की तुलना मधुमक्सी की है क्योंकि मधुमक्खी विभिन्न फूलों से रस इकट्ठा करती है उसी प्रकार राज्प्पा ने भी विभिन्न स्थानों और व्यक्तियों से टिकट इकट्ठा कर अपना अलबम तैयार किया है। 

Solution 6

टिकटों की तरह ही बच्चे और बड़े दूसरी चीजें भी जमा करते हैं जैसे -

1. शंख या सीपें 

2. पुराने सिक्के 

3. दूसरे देशों के रूपए आदि। 

Solution 7

मधुमक्खी विभिन्न फूलों से रस इकट्ठा करती है उसी प्रकार राजप्पा ने भी विभिन्न स्थानों और व्यक्तियों से टिकट इकट्ठा कर अपना अलबम तैयार किया और नागराजन को उसके मामा ने बना-बनाया अलबम भेज दिया था। 

मैं अपना शौक पूरा करने के लिए राजप्पा का तरीका अपनाउँगा क्योंकि अपनी मेहनत से प्राप्त की हुई वस्तु का गर्व और आनंद अलग ही होता है। 

Solution 8

इकट्ठा किए हुए टिकटों का अलग-अलग तरह से वर्गीकरण किया जा सकता है, जैसे - देश के आधार पर, मूल्य के आधार पर, काल के आधार पर, रंग के आधार पर आदि। 

Solution 9

राजप्पा अलबम के जलाए जाने की बात नागराजन को नहीं कह पाता क्योंकि इससे उसका विश्वास टूट जाता। अगर कह देता तो उसे सब भला-बुरा कहते और नागराजन उससे लड़ भी सकता था। 

Tikat Album Exercise कुछ और प्रश्न

Solution 1

उसे अलग-अलग देश के टिकट जमा करने होगे और उस देश के टिकट मुश्किल से मिलने पर वह ऐसा करता होगा। 

Tikat Album Exercise भाषा की बात

Solution 1

1) खोंसना (अटकाना) - रामन ने पेंसिल को अपने बालों में खोंस दिया। 

2) जमघट (भीड़) - मेले में बच्चों का जमघट लगा हुआ था। 

3) टटोलना (ढूँढना) - चाबी माँगने पर वह ज़ेब टटोलने लगा।  

4) कुढ़ना (ईर्ष्या करना, जलना) - मीरा की उन्नति देखकर सीमा उससे कुढ़ने लगी।

5) अगुआ (नेता, मुखिया, आगे चलने वाला) - सोहन सारे खिलाड़ियों का अगुआ बनकर चल रहा था।

6) पुचकारना (सांत्वना देना) - छोटे बच्चों को रोते देखकर उन्हें पुचकारने को मन करता है। 

7) खलना (बुरा लगना) - वह अपने गुस्से के कारण सबको खलने लगा। 

8) हेकड़ी (डींग मारना) - तुम तुम्हारी अमीरी की हेकड़ी यहाँ मत दिखाओ।

Solution 2

 

नकारात्मक विशेषण  

विपरीतार्थक विशेषण 

बंद 

खुला 

घमंडी 

स्वाभिमानी 

चिंतित 

निश्चिंत 

ईर्ष्यालु 

स्पर्धालु 

फिसड्डी 

बढ़िया 

 

Get Latest Study Material for Academic year 24-25 Click here
×