Request a call back

Join NOW to get access to exclusive study material for best results

Class 6 NCERT Solutions Hindi Chapter 12 - Sansar Pustak hai

Sansar Pustak hai Exercise प्रश्न-अभ्यास

Solution 1

लेखक ने प्रकृति के अक्षर चट्टानों के टुकड़े, वृक्षों, पहाड़ों, नदियों, समुद्र, जानवरों की हड्डियाँ आदि को कहा है।

Solution 2

लाखों करोड़ों वर्ष पहले हमारी धरती बहुत गर्म थी और उस पर कोई जानदार चीज नहीं रह सकती थी। इसी कारण उस समय धरती पर मनुष्यों का अस्तित्व नहीं था। धीरे-धीरे उसमें परिवर्तन होते गए और धरती में जानवरों और पौधे का जन्म हुआ। 

Solution 3

दुनिया का पुराना हाल चट्टानों के टुकड़े, वृक्षों, पहाड़ों, सितारे, नदियों, समुद्र, जानवरों की हड्डियों आदि चीज़ों से जाना जाता है। 

Solution 4

गोल चमकीला रोड़ा अपनी कहानी बताते हुए कहता है कि वह कभी एक चट्टान का हिस्सा था। एक दिन पहाड़ों से बहते हुए पानी ने उसे बहाकर घाटी में भेज दिया। वहाँ से आगे एक पहाड़ी नाले ने उसे आगे धकेलकर दरिया में पहुँचा दिया। इसी प्रकार अपनी इस यात्रा में घिसते-घिसते वह चमकदार रोड़ा बन गया। 

Solution 5

गोल चमकीले रोड़े को यदि दरिया और आगे ले जाता तो वह छोटा होते-होते अंत में बालू का एक जर्रा हो जाता और समुद्र के किनारे अपने भाइयों से जा मिलता, जहाँ एक सुंदर बालू का किनारा बन जाता, जिसपर छोटे-छोटे बच्चे खेलते और बालू के घरौंदे बनाते। 

Solution 6

नेहरूजी ने दुनिया कैसे शुरू हुई के बारे में बताया है कि धरती लाखों करोड़ों वर्ष पुरानी है और बहुत दिनों तक इसमें कोई आदमी न था। आदमियों के पहले सिर्फ़ जानवर थे और जानवरों से पहले एक ऐसा समय था जब यह धरती बेहद गर्म थी और इस पर कोई जानदार चीज नहीं रह सकती थी। 

Solution 7

हमारे यहाँ तो यही कहानी प्रचलित है कि दुनिया और सृष्टि के रचयिता ईश्वर हैं। 

Solution 8

मसूरी उत्तराखंड और इलाहाबाद उत्तर-प्रदेश प्रान्तों के शहर हैं। 

Solution 9

उस युग में पत्थरों का उपयोग जानवरों को डराने के लिए, उनका शिकार करने के लिए, आत्म रक्षा के लिए, हथियार, खेती के औजार, मकान बनाने आदि के लिए होता था। 

Sansar Pustak hai Exercise भाषा की बात

Solution 1

ढकेलना - इतना भारी पत्थर ढकेलना तो मुश्किल है। 

सरकना - आदत न होने के कारण नई दुल्हन का घूँघट सरकने लगा। 

खिसकना - बॉस के आने से पहले ही रोहन ऑफिस से खिसक लिया। 

Solution 2

शब्द  

विशेषण  

संज्ञा शब्द  

पत्थर  

पथरीला  

रास्ता  

काँटा

कँटीला  

मार्ग  

रस

रसीला  

फल  

जहर

जहरीला  

शरबत  

 

Solution 3

(क) कृष्णन फ़िल्म देखना चाहता है परन्तु मैं मेले में जाना चाहती हूँ।  

(ख) मुनिया ने सपना देखा कि वह चंद्रमा पर बैठी है। 

(ग) छुट्टियों में हम सब तो दुर्गापुर जाएँगे नकि जालंधर।  

(घ) सब्ज़ी कटवा कर रखना ताकि घर आते ही मैं खाना बना लूँ।  

(ड) यदि मुझे पता होता कि शमीम बुरा मान जाएगा तो मैं यह बात न कहता। 

(च) मालती ने तुम्हारी शिकायत नहीं बल्कि तारीफ़ ही की थी । 

(छ) इस वर्ष फसल अच्छी नहीं हुई है इसलिए अनाज महँगा है। 

(ज) विमल जर्मन सीख रहा है या फ्रेंच। 

अन्य वाक्य - 

1. रीमा शरारती नहीं बल्कि शांत बालिका है। 

2. रोहन दुर्घटना में घायल हो गया इसलिए विवाह समारोह में सम्मिलित नहीं हो पाया। 

3. सिनेमा जाओ परन्तु अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद। 

4. किसी ने सच ही कहा है कि झूठ के पाँव नहीं होते हैं। 

5. यदि समय रहते बड़े भाई ने मेरी सहायता नहीं की होती तो आज मैं सफल न होता। 

6. हमें दूसरों के गुणों पर ध्यान देना चाहिए नकि उनके अवगुणों का बखान करना चाहिए। 

7. राम प्रदर्शनी में तुम जाना चाहते हो या मैं रोहन को भेज दूँ। 

8. पढ़ाई पर ध्यान दो ताकि अच्छे अंक ला सको। 

Get Latest Study Material for Academic year 24-25 Click here
×