Request a call back

Join NOW to get access to exclusive study material for best results

Class 6 NCERT Solutions Hindi Chapter 5 - Akshron Ka Mahtv

Akshron Ka Mahtv Exercise प्रश्न-अभ्यास

Solution 1

अक्षरों के साथ एक नए युग की शुरुआत हुई क्योंकि आदमी अक्षरों की खोज से हम इतिहास को जान पाए। अक्षरों की खोज के बाद ही मनुष्य अपने विचारों को लिखकर रखने लगा। इस प्रकार, पीढ़ी के ज्ञान का इस्तेमाल दूसरी पीढ़ी करने लगी। अक्षरों की खोज मनुष्य को प्रगति के पथ पर ले गई। 

Solution 2

प्रागैतिहासिक मानव ने सबसे पहले चित्रों के जरिए अपने भाव को व्यक्त किया। जैसे, पशुओं, पक्षियों, आदमियों आदि के चित्र। इन चित्र-संकेतों के बाद मं, भाव-संकेत अस्तित्व में आए। जैसे, एक छोटे वृत्त के चहुँ किरणों की द्योतक रेखाएँ खींचने पर वह 'सूर्य' का चित्र बन जाता था। बाद में यही चित्र 'ताप' या 'धूप' का द्योतक बन गया। इस तरह भाव-संकेत अस्तित्व में आए। तब जाकर काफी बाद में आदमी ने अक्षरों की खोज की। 

Solution 3

अक्षरों के ज्ञान से पूर्व मनुष्य अपनी बात को दूर-दराज़ के इलाकों तक पहुँचाने के लिए पशुओं, पक्षियों, आदमियों आदि के चित्र बनाकर भाव संकेत का सहारा लेता था। 

Solution 4

भाषा की सबसे छोटी इकाई ध्वनि है। ध्वनियों की संगठित इकाई से अक्षर बनते हैं। अक्षरों द्वारा लिखकर अपने भाव व्यक्त किए जाते हैं और ध्वनियों द्वारा बोलकर। अक्षरों के बिना लिखा नहीं जा सकता और ध्वनियों के बिना बोलने की कल्पना नहीं की जा सकती है। अपनी भाषा की सार्थक ध्वनियों के उच्चारण द्वारा ही हम अपना भाव व्यक्त करते हैं। इसलिए अक्षर के समान ध्वनि भी महत्त्वपूर्ण है।

Solution 5

पुराने जमाने में लोग यह सोचते थे कि अक्षर और भाषा की खोज ईश्वर ने की थी क्योंकि उनके पास उसका इतिहास नहीं था। 

Solution 6

यदि हमें अक्षरों का ज्ञान न होता तो - 

 हम हमारे इतिहास को न जान पाते। 

 हम पुरानी पीढ़ी के ज्ञान से कुछ सीख नहीं पाते। 

 हमारा विकास तेज़ी से न होता। 

Akshron Ka Mahtv Exercise भाषा की बात

Solution 1

(क) 

असफल  

सफल  

अदृश्य  

दृश्य  

अनुचित  

उचित  

अनावश्यक  

आवश्यक  

अपरिचित  

परिचित  

अनिच्छा 

इच्छा 

 

 

 

 

 

 






(ख)  

1. तीन कटोरी खीर 

2. दो एकड़ जमीन 

3. छह मीटर कपडा  

4. एक ट्रक रेत 

5. दो प्याला कॉफ़ी  

6. पाँच किलो बाजरा 

7. एक लीटर दूध 

Get Latest Study Material for Academic year 24-25 Click here
×