Request a call back

Join NOW to get access to exclusive study material for best results

CBSE Class 6 Answered

Write an essay ondisaster management in hindi for 10 marks
Asked by Snehal Ambekar | 14 Sep, 2015, 06:25: PM
answered-by-expert Expert Answer

हम आपको डिजास्टर मैनेजमेंट  से संबंधित कुछ जानकारी प्रदान कर रहें है । कृपया आप इस आधार पर अपना निबंध तैयार करें – 

मानव को प्राकृतिक आपदा का सामना प्राचीन काल से ही करना पड़ रहा है। अपनी विशिष्ट भू.जलवायु के चलते परंपरागत रूप से भारत का एक बड़ा क्षेत्र प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से अति संवेदनशील रहा है। इसके अलावा बड़ी दुर्घटनाएँ भी कई बार आपदा का रूप ले लेती हैं। बीस सालों में आपदाएँ पाँच गुना बढ़ी हैं। पिछले कुछ वर्षों में आपदाओं के प्रति वैश्विक स्तर पर प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ी है। भारत में भी सरकार ने आपदा प्रबंधन पर नीतिगत ढांचा तैयार किया है। इसके बाद से इसमें व्यवस्थित तौर पर रोजगार पैदा हुआ है। सरकारए एनजीओए अनेक निजी संस्थान आपदा प्रबंधन को प्राथमिकता दे रहे हैं। यही कारण है कि इस क्षेत्र में प्रशिक्षित पेशेवरों की मांग तेजी से बढ़ती जा रही है।

कार्य

डिजास्टर मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स का मुख्य काम आपदा के शिकार लोगों की जान बचाना और उन्हें मुख्य धारा में फिर से वापस लाना होता है। इसके लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारें आवश्यक धन उपलब्ध कराती हैं। इन सबमें मुख्य सरकारी एजेंसी के रूप में गृह मंत्रालय बड़ी भूमिका निभाता है। वह आपदा के समय डिजास्टर मैनेजमेंट का कार्य संभालता है। कृषि एवं सहकारिता मंत्रालय सूखे और अकाल के वक्त अपनी जिम्मेदारियां निभाता है। वहींए अन्य विपदाओं के लिए दूसरे मंत्रालय भी जिम्मेदार होते हैं जैसे- हवाई दुर्घटनाओं के लिए सिविल एविएशन मिनिस्ट्रीए रेल दुर्घटनाओं के लिए रेल मंत्रालयए वन एवं पर्यावरण मंत्रालय स्वास्थ्य मंत्रालय और परमाणु ऊर्जा मंत्रालय आदि भी विभिन्न प्रकार की विपदाओं के समय जिम्मेदारियां निभाते हैं। डिजास्टर मैनेजमेंट में प्रशिक्षित लोग आपदा के वक्त बहुमूल्य होते हैं। ट्रेनिंग के दौरान स्टूडेंट्स को आपातकालीन स्थितियों में प्रबंधन के बारे में ट्रेंड किया जाता है।  

Answered by | 14 Sep, 2015, 07:24: PM
CBSE 6 - Hindi
Asked by divyaritesh11 | 05 Apr, 2024, 09:25: AM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
CBSE 6 - Hindi
Asked by juhissuu | 16 Sep, 2023, 07:51: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
CBSE 6 - Hindi
Asked by bhavika9032 | 21 Sep, 2021, 10:14: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
CBSE 6 - Hindi
Asked by sanjaygohane | 25 Jul, 2021, 08:19: AM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
CBSE 6 - Hindi
Asked by bindi.patwardhan | 28 Jun, 2020, 03:11: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
CBSE 6 - Hindi
Asked by bbobidas | 29 May, 2020, 10:26: AM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
CBSE 6 - Hindi
Asked by vivekadityasingh25 | 18 May, 2020, 01:38: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
CBSE 6 - Hindi
Asked by Bobbkapoor1309 | 29 Mar, 2020, 02:01: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
Get Latest Study Material for Academic year 24-25 Click here
×