Request a call back

Join NOW to get access to exclusive study material for best results

CBSE Class 11-science Answered

Write a short essay on "Sports : An Indispensable Part of Education".
Asked by tv2000in | 12 Jan, 2019, 10:41: PM
answered-by-expert Expert Answer
निम्न आधार पर अपना निबंध लिखने का प्रयास करें।
शिक्षा तथा खेल एक-दूसरे के पूरक हैं। दोनों एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं। शिक्षा यदि बच्चों में परिश्रम लगन, संयम, धैर्य तथा भाईचारे का पाठ सिखाती है तो खेल के मैदान में विद्यार्थी इन गुणों को वास्तविक रूप से अपनाते हैं। महात्मा गांधी के अनुसार, “शिक्षा से उनका अभिप्राय बालक या मनुष्य के शरीर, मस्तिष्क या आत्मा के सर्वांगीण एवं सर्वोत्तम विकास से है।” ....
 
खेल का बचपन से संबंध- बाल्यकाल और खेलों का गहरा नाता होता है। बच्चे खेलों के माध्यम से नई-नई बातें सीखते हैं... बचपन में खेलों के द्वारा ही बच्चों को शिक्षित किया जाता है... 
 
व्यक्तित्व विकास- खेल व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, मनोवैज्ञानिक और बौद्धिक स्वास्थ्य के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है। यह व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। नियमित खेल खेलना मानसिक कौशल को विकसित करने में मदद करता है। यह एक व्यक्ति के मनोवैज्ञानिक कौशल में भी सुधार करता है। यह प्रेरणा, साहस, अनुशासन और एकाग्रता को लाता है...
 
साहस और आत्मविश्वास का विकास- खेल उनका साहस और आत्म-विश्वास बढ़ाते हैं। खेलों से उनका तन सुगठित होता है। दूसरे बच्चों के साथ खेलते हुए वे आपस में स्वस्थ प्रतियोगिता करना एवं सहयोग करना सीखते हैं। उनमें धैर्य, सहिष्णुता, ईमानदारी, निष्ठा जैसे गुणों का विकास होता है। वे चुस्त एवं फुर्तीले बनते हैं। खेलों में मिली हार और जीत से वे नए-नए गुण एवं अनुभव प्राप्त करते हैं। वे हार से सबक लेते हैं और कमियों को दूर करते हैं। जीत उन्हें नए-उत्साह और प्रेरणा से भर देती है ।
 
खेलना बच्चों का स्वभावगत गुण है। वर्तमान शिक्षा-प्रणाली में इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि बच्चों की पुस्तकों की अपेक्षा खेलों के माध्यम से शिक्षा ग्रहण करवाई जाएँ। आज शिक्षा-विदों ने खेलों को शिक्षा का विषय बना दिया है, ताकि विद्यार्थी खेल-खेल में ही जीवन के सभी मूल्यों को सीख जाएँ और अपने जीवन में अपनाएँ और एक स्वस्थ और शिक्षित समाज की रचना में अपना योगदान दें।
Answered by Beena Thapliyal | 13 Jan, 2019, 12:04: PM
CBSE 11-science - Hindi
Asked by tv2000in | 12 Jan, 2019, 10:41: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
CBSE 11-science - Hindi
Asked by Morirohitsinh312 | 21 Oct, 2018, 01:26: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
CBSE 11-science - Hindi
Asked by p | 08 Mar, 2016, 06:47: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
CBSE 11-science - Hindi
Asked by p | 08 Mar, 2016, 02:30: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
CBSE 11-science - Hindi
Asked by Yash | 08 Feb, 2016, 08:22: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
CBSE 11-science - Hindi
Asked by aneeshamisra | 03 Mar, 2015, 06:41: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
CBSE 11-science - Hindi
Asked by aneeshamisra | 03 Mar, 2015, 06:36: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
CBSE 11-science - Hindi
Asked by divakar_sabu | 02 Nov, 2017, 05:01: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
CBSE 11-science - Hindi
Asked by manasd | 29 Dec, 2015, 09:20: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
Get Latest Study Material for Academic year 24-25 Click here
×