CBSE Class 9 Answered
मित्रवर आपके प्रश्न के लिए धन्यवाद।
अलंकार
अलंकार शब्द दो शब्दों के योग से बना है।
अलम् + कार = अलंकार
अलम् का अर्थ है - भूषण, सजावट। अर्थात् जो अलंकृत या भूषित करे, वह अलंकार है।
जिस प्रकार नारी अपने सौंदर्य को बढ़ाने के लिए आभूषणों का प्रयोग करती है, उसी तरह अलंकार का प्रयोग काव्य की सुंदरता बढ़ाने के लिए किया जाता है। अलंकार द्वारा काव्य में चमत्कार उत्पन्न किया जाता है। उदाहरण द्ववारा समझने का प्रयास करें -
क. उसकी आँखों से आँसू बह रहे थे।
ख. सावन के बादलों - सी उसकी ऑंखें बरसने लगीं।
क. राकेश की चाँदनीं यमुना के जल पर चमक रही है।
ख. चारू,चन्द्र की चपल चाँदनीं चमक रही यमुना के जल पर।
- अनुप्रास अलंकार :- काव्य में जहाँ वर्णों की बार - बार आवृत्ति होने से चमत्कार उत्पन्न होता है, वहाँ अनुप्रास अलंकार होता है ।
उदाहरण -
कालिंदी कूल कदंब की डार ।
तरनि – तनुजा तात तमाल तरुवर बहु छाए ।
अध्ययन के लिए हमारी हार्दिक शुभकामनाएँ ।