Request a call back

Join NOW to get access to exclusive study material for best results

CBSE Class 9 Answered

What do you mean by alangkar ?
Asked by shaswatika | 21 Feb, 2018, 10:40: AM
answered-by-expert Expert Answer
अलंकार अलंकार शब्द दो शब्दों के योग से बना है। अलम् + कार = अलंकारअलम् का अर्थ है - भूषण, सजावट। अर्थात् जो अलंकृत या भूषित करे, वह अलंकार है।जिस प्रकार नारी अपने सौंदर्य को बढ़ाने के लिए आभूषणों का प्रयोग करती है, उसी तरह अलंकार का प्रयोग काव्य की सुंदरता बढ़ाने के लिए किया जाता है। अलंकार द्वारा काव्य में चमत्कार उत्पन्न किया जाता है। उदाहरण द्ववारा समझने का प्रयास करें -   
क. उसकी आँखों से आँसू बह रहे थे।    ख. सावन के बादलों - सी उसकी ऑंखें बरसने लगीं।    
क. राकेश की चाँदनीं यमुना के जल पर चमक रही है।   
ख. चारू,चन्द्र की चपल चाँदनीं चमक रही यमुना के जल पर। 
उपर्युक्त उदहारण में एक ही बात को दो अलग-अलग रूपों में कहा गया है। क वाक्य की अपेक्षा ख वाक्य में सौंदर्य अधिक है कारण कि अलंकार के प्रयोग से वाक्य में चमत्कार और सौंदर्य दोनों उत्पन्न हुआ है।  
Answered by Beena Thapliyal | 21 Feb, 2018, 10:51: AM
Get Latest Study Material for Academic year 24-25 Click here
×