Request a call back

Join NOW to get access to exclusive study material for best results

CBSE Class 9 Answered

please give me answer on pages as soon as possible  
question image
Asked by ishantgupta2468 | 09 Apr, 2020, 06:47: PM
answered-by-expert Expert Answer
आपको दिए जाने वाले परियोजना कार्यों द्वारा आपकी रचनात्मकता और अभिव्यक्ति के गुणों की परख की जाती है अत: हमारे अनुसार इस प्रकार के विषयों को आपकों स्वयं ही करने का प्रयास करना चाहिए परन्तु फिर भी हम आपको निराश न करते हुए उपर्युक्त विषयों पर कुछ मुद्दे दे रहे हैं कृपया उसे आधार बनाकर लिखें।
 
1. हाल ही में इंग्लैंड की भाषा मुखर्जी सन 2019 में मिस इग्लैंड चुनी गई थी। इस समय वे चैरिटी वर्क से जुडी हुई थी परन्तु कोरोना महामारी से लड़ने के लिए एक डॉक्टर के तौर पर अपने देश वापस लौट आई हैं। आप इस उदहारण द्वारा अपनी परियोजना कार्य को कर सकते हैं। 
 
2. जल जीवन का सबसे आवश्यक घटक है और जीविका के लिए महत्वपूर्ण है। यह समुद्र, नदी, तालाब, पोखर, कुआँ, नहर इत्यादि में पाया जाता है। जल मनुष्य की बहुत बड़ी आवश्यकता है, इसके बिना हमारे जीवन की कल्पना करना कठिन है। मानव शरीर में दो तिहाई मात्रा पानी की है। इससे स्पष्ट है कि जल का हमारे जीवन में कितना महत्त्व है। पृथ्वी के हर जीव के लिए जल की बहुत आवश्यकता होती है। हमारे ज़िन्दगी में हम पानी का इतना इस्तेमाल करते है कि हम अकसर उसका महत्त्व भूल जाते हैं। कही नल बंद नहीं करते है तो, कही और पानी को फ़ेंक देते हैं। परन्तु यह साधारण दिखने वाली चीज़ असल में सबसे महत्त्वपूर्ण है। जल जीवन के लिए जरूरी है लेकिन दुर्भाग्य कि बात है कि संसार के कई हिस्सों में लोगों को सेहतमंद रहने के लिए जितना पानी जरूरी है वह उन्हें मिल नहीं पाता। राजस्थान, जैसलमेर और अन्य रेगिस्तानी इलाकों में पानी आदमी की जान से भी ज्यादा कीमती है। पीने का पानी इन इलाकों में बड़ी कठिनाई से मिलता है। बहुत बार लोगों को पानी के लिए मीलों चलना पड़ता है और तब उन्हें जो पानी मिलता है उसकी तुलना किसी अमृत से कम नहीं होती।
मनुष्य के शरीर में यदि पानी की कमी हो जाए तो उसको बहुत सी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। परन्तु विडंबना देखिए हम मनुष्य ने अपने इस जीवनदायी अमृत को दूषित करना प्रांरभ कर दिया है। प्राकृतिक संसाधनों को दूषित न होने दें और पानी को व्यर्थ न गँवाएँ यह प्रण लेना आज के दिन बहुत आवश्यक है। पानी हमारे जीवन की पहली प्राथमिकता है, इसके बिना तो जीवन संभव ही नहीं क्या आपने कभी सोचा कि धरती पर पानी जिस तरह से लगातार गंदा हो रहा है और कम हो रहा है, अगर यही क्रम लगातार चलता रहा तो क्या हमारा जीवन सुरक्षित रहेगा कितनी सारी आपदाओं का सामना करना पड़ेगा और सबकी जिंदगी खतरे में पड़ जाएगी।ताज़े पानी के महत्त्व पर ध्यान केन्द्रित करने और ताज़े पानी के संसाधनों का प्रबंधन बनाये रखने के लिए राष्ट्र संघ प्रत्येक वर्ष 22 मार्च का दिन अंतर्राष्ट्रीय जल दिवस के रूप में मनाता है। जल संरक्षण से ही हम पानी की कमी को कम कर सकते हैं। जल संरक्षण अपने पीने के पानी की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करता है। सफाई, निर्माण एवं कृषि आदि के लिए अवशिष्ट जल का पुनःचक्रण (रिसाइक्लिंग) करना। इस लिए हमें जल बचाने के लिए स्वयं विचार करना होगा। सब्जी, बरतन आदि धोने के बाद बाल्टी में जमा उस पानी को पौधों में डाल दें, पोंछा लगा लें, फर्श की धुलाई, कार धोने या टॉयलेट में गिराने के काम ले आएँ। बहते नल को जल्द से जल्द ठीक कराएँ। दाँत आदि साफ करते वक्त जरूरत पड़ने पर ही नल चलाना चाहिए। अपने पालतू जानवरों को गार्डन में नहलाएँ, ताकि पानी घास व पौधों को मिल सके। धरती में गढ़्डे आदि खोदकर उसमें वर्षा का जल जमा करें। इस प्रकार हम जल बचा सकते है।
Answered by Beena Thapliyal | 10 Apr, 2020, 02:49: PM
CBSE 9 - Hindi
Asked by tejaram690 | 16 Jun, 2022, 05:11: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
CBSE 9 - Hindi
Asked by tsunilkumar291 | 27 Aug, 2020, 01:01: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
CBSE 9 - Hindi
Asked by deepalihalge63 | 05 Aug, 2020, 06:36: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
CBSE 9 - Hindi
Asked by bhagwandewasibagri | 04 Aug, 2020, 12:01: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
CBSE 9 - Hindi
Asked by belkarkunal | 06 Jul, 2020, 10:05: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
CBSE 9 - Hindi
Asked by swatipuspapatel | 01 Jun, 2020, 01:43: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
CBSE 9 - Hindi
Asked by mohanarya7924 | 20 May, 2020, 08:28: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
Get Latest Study Material for Academic year 24-25 Click here
×