Request a call back

Join NOW to get access to exclusive study material for best results

CBSE Class 7 Answered

Please explain hindi chapter Bhor aur Barkha from vasant bhag 2 class 7 Abeer Sharma VII class
Asked by sharmabeer | 27 Feb, 2019, 06:20: PM
answered-by-expert Expert Answer

‘भोर और बरखा’ मीरा बाई द्वारा रचित है। इसमें दो पद हैं। पहले पद में मीराबाई ने ब्रज की भोर का सुंदर वर्णन किया है। दूसरे पद में सावन ऋतु का वर्णन है।

पहले पद में माता यशोदा श्रीकृष्ण को संबोधित करते हुए 'बंसीवारे ललना', 'मोरे प्यार', 'लाल जी', उपर्युक्त कथन कहते हुए अपने पुत्र श्रीकृष्ण को जगाने का प्रयास कर रही हैं।

माता यशोदा श्रीकृष्ण को जगाने के अपने प्रयास में कृष्ण से निम्न बातें कहती हैं कि रात बीत चुकी है, सभी के दरवाजें खुल चुके हैं, देखो गोपियाँ दही बिलो कर तुम्हारा मनपसंद माखन निकाल रही है, द्वार पर देव और मानव सभी तुम्हारे दर्शन की प्रतीक्षा में खड़े हैं, तुम्हारे मित्रगण भी तुम्हारी जय-जयकार कर रहें हैं, सभी अपने हाथ में माखन रोटी लेकर गाएँ चराने के लिए तुम्हारी प्रतीक्षा कर रहें हैं। अत: तुम जल्दी उठ जाओ।

 

दूसरे पद में सावन का बड़ा ही मनोहारी वर्णन किया गया है। सावन के महीने में मनभावन वर्षा हो रही है। बादल उमड़-घुमड़कर कर चारों दिशाओं में फैल जाते हैं। बिजली चमकने लगती हैं। वर्षा की झड़ी लग जाती है। वर्षा की नन्हीं-नन्हीं बूंदें गिरने लगती हैं पवन भी शीतल और सुहावनी हो जाती है। सावन का महीना मीरा को श्रीकृष्ण की भनक अर्थात् श्रीकृष्ण के आने का अहसास कराता है।

Answered by Beena Thapliyal | 28 Feb, 2019, 09:07: AM
CBSE 7 - Hindi
Asked by mehvishansari172 | 12 Jul, 2020, 05:28: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
CBSE 7 - Hindi
Asked by Bhargav19062008 | 29 Jun, 2020, 11:55: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
CBSE 7 - Hindi
Asked by rajeshbin1111 | 09 Feb, 2020, 07:06: AM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
CBSE 7 - Hindi
Asked by maria.rocque | 04 Aug, 2019, 06:26: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
CBSE 7 - Hindi
Asked by niyatranjansamal | 24 Jul, 2019, 08:45: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
CBSE 7 - Hindi
Asked by uuma99644 | 11 Jun, 2019, 09:00: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
CBSE 7 - Hindi
Asked by rahul1981kjaiswal | 24 Apr, 2019, 02:49: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
Get Latest Study Material for Academic year 24-25 Click here
×