Request a call back

Join NOW to get access to exclusive study material for best results

ICSE Class 6 Answered

Please check the following sentences and if possible provide new sentences for all of them
Asked by ramchandrashammurthy1969 | 06 Dec, 2017, 10:37: PM
answered-by-expert Expert Answer

मुहावरों का वाक्य में प्रयोग -  

1.  मैदान छोड़कर भागना – भारतीय सैनिकों के युद्ध कौशल ने शत्रुओं को  मैदान छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया।

2.  होश उड़ जाना – युद्ध में राजपूतों की वीरता के जौहर देखकर मुगलों की सेना के होश उड़ गए।

3.  हवा हो जाना – शिक्षिका को आते देख शरारती बच्चे हवा हो गए।

4.  दाल न गलना – रुपयों के मामले में मेरी दाल पिता के सामने कभी नहीं गलती।

5.  रंगा सियार – आजकल के सारे ही नेता रंगे सियार हैं।

6.  पगड़ी उछालना – छोटी-सी गलती के लिए इस तरह किसी की पगड़ी उछालना तुम्हें शोभा नहीं देता।

7.  अक्ल का दुश्मन – तुम तो निरे अक्ल के दुश्मन ही निकले जो इतनी अच्छी नौकरी से त्यागपत्र दे आए।

8.  आँखों का तारा – बहुमुखी प्रतिभाशाली रोहन विद्यालय में सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं के आँखों का तारा है।

9.  दाँत खट्टे करना – भारतीय खिलाड़ियों ने टेस्ट मैच में श्रीलंका के दाँत खट्टे कर दिए।

10. कान खड़े होना -  ओखी चक्रवात के आने की खबर ने मौसम विभाग के कान खड़े कर दिए।

11. पीठ ठोकना – अन्तेरविद्यालयीन वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम आने पर प्राचार्य ने मेरी पीठ ठोंकी।

12. घुटने टेकना – छोटी-सी मुसीबत के आगे घुटने टेकना समझदारी नहीं है।

13. दिन रात एक करना – यूँही कोई पढ़ाई में प्रथम नहीं आता इसके लिए दिन रात एक करना पड़ता है।

14. पीठ दिखाना – वीर व्यक्ति लड़ाई के मैदान में कभी पीठ नहीं दिखाते।

15. हक्का-बक्का रह जाना – सौरभ के घर की चका-चौंध देखकर मैं हक्का-बक्का रह गया।

16. रोंगटे खड़े होना – उस भयंकर दुर्घटना का विचार आते ही मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

Answered by Beena Thapliyal | 07 Dec, 2017, 11:17: AM

Concept Videos

ICSE 6 - Vyakran
Asked by harkits292 | 11 Oct, 2023, 07:44: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
ICSE 6 - Vyakran
Asked by varaddeshmukh39.6spicertl | 06 Jul, 2020, 02:17: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
ICSE 6 - Vyakran
Asked by riyajoshi78.6spicertl | 10 Jun, 2020, 02:11: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
ICSE 6 - Vyakran
Asked by keyakhairnar45.6spicertl | 27 May, 2020, 01:36: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
ICSE 6 - Vyakran
Asked by aaravpathak1493.6sdatl | 23 May, 2020, 11:49: AM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
ICSE 6 - Vyakran
Asked by anushkatopno13.6spicertl | 19 May, 2020, 02:06: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
ICSE 6 - Vyakran
Asked by tejashreetandra57.6spicertl | 17 May, 2020, 03:36: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
ICSE 6 - Vyakran
Asked by kusumgurav61.6spicertl | 17 May, 2020, 11:23: AM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
ICSE 6 - Vyakran
Asked by kusumgurav61.6spicertl | 17 May, 2020, 11:14: AM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
ICSE 6 - Vyakran
Asked by vanniarpothish0633.6sdatl | 16 May, 2020, 09:54: AM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
Get Latest Study Material for Academic year 24-25 Click here
×