Request a call back

Join NOW to get access to exclusive study material for best results

ICSE Class 10 Answered

importance of moral values essay in hindi        
Asked by mohaks0408 | 14 Apr, 2019, 06:17: PM
answered-by-expert Expert Answer
नैतिक मूल्य
व्यक्ति के जीवन में नैतिक मूल्यों का बड़ा महत्त्व होता है। नैतिक शिक्षा मनुष्य के जीवन में बहुत आवश्यक है। इसका आंरभ मनुष्य के बाल्यकाल से ही हो जाता है।  अपने हितों की रक्षा के साथ दूसरों के हितों, अधिकारों व दृष्टिकोण का भी ख्याल रखना चाहिए। दुनिया में शांति, अहिंसा, सहनशीलता, भाई चारे का संदेश फैलाना चाहिए। पेड़-पौधों, हरियाली, पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए है। सभी पशु-पक्षियों, जीव-जंतुओं के प्रति करूणा की भावना रखनी चाहिए। सब पर दया करना, कभी झूठ नहीं बोलना, बड़ों का आदर करना, सच बोलना, सबको अपने समान समझते हुए उनसे प्रेम करना, सबकी मदद करना, किसी की बुराई न करना आदि कार्य नैतिक शिक्षा या नैतिक मूल्य कहलाते हैं। नैतिक मूल्यों के अभाव के कारण व्यक्ति के चरित्र में गिरावट आती जा रही है, आज अपराधों का ग्राफ हर वर्ष बढता जा रहा है। चोरी, डकैती, बलात्कार, हत्याएँ इसलिए हो रही हैं कि व्यक्ति स्वयं के जीवन में उच्च आदर्शों, नैतिक मूल्यों को जीवन में स्थान नहीं दे पा रहा है।बच्चों में नैतिक मूल्यों का निर्माण करने की जिम्मेदारी माता-पिता, परिवार, स्कूल एवं समाज की है। आज के बच्चे ही कल के भविष्य हैं, अतः शिक्षा के साथ साथ नैतिक मूल्यों को जीवन में स्थान दें ।नैतिक मूल्यों को शिक्षा में इस तरह शामिल करना होगा जिससे विभिन्न पाठ्यक्रमों में, कार्यशालाओं व गतिविधियों में, इन नैतिक मूल्यों का संदेश सहज, सरल व रोचक तौर-तरीकों से विद्यार्थियों तक पहुँचे। इसके लिए अच्छे साहित्य, फिल्मों, आडियो-वीडियो सामग्री आदि का सहारा लिया जा सकता है। यदि जीवन में शिष्टाचार, सदाचार, अनुशासन, मर्यादा है तो परिवार और देश में शांति रहेगी।
Answered by Beena Thapliyal | 15 Apr, 2019, 08:56: AM
ICSE 10 - Hindi
Asked by manasvi.pant629 | 19 Jun, 2020, 10:42: AM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
ICSE 10 - Hindi
Asked by kapoor22shruti | 28 Apr, 2020, 11:46: AM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
ICSE 10 - Hindi
Asked by divyalath05 | 18 Mar, 2020, 10:08: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
ICSE 10 - Hindi
Asked by gaddesum | 03 Dec, 2019, 09:10: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
ICSE 10 - Hindi
Asked by tp17125 | 06 Nov, 2019, 04:19: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
ICSE 10 - Hindi
Asked by saranadaf017 | 30 Aug, 2019, 10:24: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
ICSE 10 - Hindi
Asked by chimigibson | 24 Aug, 2019, 12:45: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
ICSE 10 - Hindi
Asked by Amanikasahu2004 | 23 Jun, 2019, 09:45: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
ICSE 10 - Hindi
Asked by ayush421301 | 16 Jun, 2019, 10:15: AM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
Get Latest Study Material for Academic year 24-25 Click here
×