Request a call back

Join NOW to get access to exclusive study material for best results

ICSE Class 10 Answered

Bhrashtachar par nibandh
Asked by flaviasaldanha258 | 20 Feb, 2019, 11:25: AM
answered-by-expert Expert Answer
निम्न आधार पर अपना निबंध लिखने का प्रयास करें-
भ्रष्टाचार अर्थात् भ्रष्ट + आचार। भ्रष्ट यानी बुरा या बिगड़ा हुआ तथा आचार का मतलब है आचरण। अर्थात् भ्रष्टाचार का शाब्दिक अर्थ है भ्रष्ट किसी भी प्रकार से अनैतिक और अनुचित हो। आज भारत में ऐसे कई व्यक्ति मौजूद हैं जो भ्रष्टाचारी है।आज हम अपने चारों ओर भ्रष्टाचार के अनेक रुप देख सकते हैं जैसे रिश्वत, काला-बाजारी, जान-बूझकर दाम बढ़ाना, पैसा लेकर काम करना, सस्ता सामान लाकर महँगा बेचना आदि।‘भष्ट्राचार की लगी अगन है,जिसने कर दिया मूल्यों का दहन है।’भ्रष्टाचार ने भयानक रोग की तरह हमारे समाज को खोखला कर दिया है। आज के आधुनिक युग में व्यक्ति का जीवन अपने स्वार्थ तक सीमित होकर रह गया है। प्रत्येक कार्य के पीछे स्वार्थ प्रमुख हो गया है। असमानता, आर्थिक, सामाजिक या सम्मान, पद-प्रतिष्ठा के कारण भी व्यक्ति अपने आपको भ्रष्ट बना लेता है। भारत के अंदर तो भ्रष्टाचार का फैलाव दिन-भर-दिन बढ़ रहा है।भष्ट्राचार को तीन प्रमुख वर्गो में विभक्त कर सकते हैं : राजनीतिक, प्रशासनिक और व्यावहारिक। आज सरकारी व गैरसरकारी विभाग से लेकर शिक्षा के मंदिर माने जाने वाले स्कूल व कॉलेज भी इस भ्रष्टाचार से अछूते नहीं है। भ्रष्टाचार हमारे नैतिक जीवन मूल्यों पर सबसे बड़ा प्रहार है।भ्रष्टाचार के कारण भारतीय संस्कृति का पतन हो रहा है। भ्रष्टाचार दूर करने के लिए हमें शिक्षण द्वारा व्यक्ति के मनोबल को उँचा उठाना होगा। सबके लिए उचित रोज़गार की तक उपलब्ध करानी होगी। समाज में विभिन्न स्तरों पर फैले भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कठोर दंड-व्यवस्था उपलब्ध करानी चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए अपने को इस भ्रष्टाचार से बाहर निकालना होगा। हमें प्रशासन व शासन की व्यवस्था को पूरी तरह स्वच्छ व पारदर्शी बनाना होगा।
Answered by Beena Thapliyal | 20 Feb, 2019, 11:52: AM
ICSE 10 - Hindi
Asked by manasvi.pant629 | 19 Jun, 2020, 10:42: AM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
ICSE 10 - Hindi
Asked by kapoor22shruti | 28 Apr, 2020, 11:46: AM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
ICSE 10 - Hindi
Asked by divyalath05 | 18 Mar, 2020, 10:08: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
ICSE 10 - Hindi
Asked by gaddesum | 03 Dec, 2019, 09:10: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
ICSE 10 - Hindi
Asked by tp17125 | 06 Nov, 2019, 04:19: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
ICSE 10 - Hindi
Asked by saranadaf017 | 30 Aug, 2019, 10:24: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
ICSE 10 - Hindi
Asked by chimigibson | 24 Aug, 2019, 12:45: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
ICSE 10 - Hindi
Asked by Amanikasahu2004 | 23 Jun, 2019, 09:45: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
ICSE 10 - Hindi
Asked by ayush421301 | 16 Jun, 2019, 10:15: AM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
Get Latest Study Material for Academic year 24-25 Click here
×