CBSE Class 10 Answered
अनुशासन से अभिप्राय नियम तथा सिद्धांत का पालन करना है। अनुशासन से ही मानव के चरित्र का निर्माण हो सकता है। अनुशासन के बिना व्यक्ति पशु के समान है। विशेष रूप से अपने ऊपर शासन करना तथा शासन के अनुसार अपने जीवन को चलाना ही अनुशासन है।
अनुशासन राष्ट्रीय जीवन के लिए बेहद जरूरी है। अनुशासन राष्ट्रीय जीवन का प्राण है। यदि प्रशासन, स्कूल, समाज,परिवार सभी जगह सब लोग अनुशासन में रहेंगे और अपने कर्तव्य का पालन करेंगे, अपनी ज़िम्मेदारी समझेंगे तो कहीं किसी प्रकार की अशांति नहीं होगी। देश में व्याप्त तमाम समस्याओं के निराकरण के लिए देश के प्रत्येक नागरिक को अनुशासन प्रिय होना चाहिए।
अच्छी शिक्षा विद्यार्थी को अनुशासन का पालन करना सिखाती है। बड़े होकर अनुशासन सीखना कठिन है। अनुशासन का पाठ बचपन से परिवार में रहकर सीखा जाता है। विद्यालय जाकर अनुशासन की भावना का विकास होता है। विदयार्थी को सुबह जल्दी उठ जाना चाहिए। नियमित पढ़ाई करनी चाहिए। माता-पिता,गुरु और बड़ों का आदर करना चाहिए। नियमों का पालन करना चाहिए। यह वह मार्ग है जो उसे जीवन में सफलता प्राप्त करवाता है।
विद्यार्थी के लिए अनुशासन में रहना और अपने सभी कार्यों को व्यवस्थित रूप से करना बहुत आवश्यक है। अनुशासन में रहने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह राष्ट्र की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है।