Request a call back

Join NOW to get access to exclusive study material for best results

CBSE Class 10 Answered

1857 की महान क्रांति जातीयतावाद पर विचार प्रकट किजीए
Asked by dr.k.pragnapragathi | 12 Mar, 2016, 07:15: PM
answered-by-expert Expert Answer

1857 क्रांति के कारण थे जैसे आर्थिक,सामजिक,राजनैतिक, सैनिक असंतोष और धार्मिक। इसमें से यदि हम धार्मिक कारणों पर विचार करें तो कहने के लिए तो ब्रिटिश सत्ता धर्म के मामले में तटस्थ थी, पर उसने ईसाई धर्म के प्रचार में अपना पूर्ण सहयोग दिया। ईसाई मिशनरियों का दृष्टिकोण भारत के प्रति बड़ा तिरस्कारपूर्ण था। उसका एक मात्र उद्देश्य भारत में अपनी सर्वोच्चता प्रदर्शित करना था। अंग्रेज़ अपनी नीति के अनुसार अधिकांश भारतीयों को ईसाई बनाकर भारत में अपने साम्राज्य को सुदृढ़ करना चाहते थे। वे ईसाई धर्म स्वीकार करने वालों को सरकारी नौकरी, उच्च पद एवं अनेक सुविधाएँ प्रदान करते थे। 1813 ई के कम्पनी के आदेश पत्र द्वारा ईसाई पादरियों को आज्ञा प्राप्त करके भारत आने की सुविधा प्राप्त हो गयी। परिणामतः बड़ी संख्या में ईसाई पादरी भारत आए, जिनका मुख्य उद्देश्य ईसाई धर्म का प्रचार करना था। परिणामतः 1850 ई. में पास किये गये 'धार्मिक नियोग्यता अधिनियम' द्वारा हिन्दू रीति-रिवाजों में परिवर्तन लाया गया, अर्थात धार्मिक परिवर्तन से पुत्र अपने पिता की सम्पत्ति से वंचित नहीं किया जा सकता था। इस क़ानून का मुख्य लाभ ईसाई बनने वालों का था। अंग्रेज़ों की इस नीति ने हिन्दू और मुसलमान दोनों में कम्पनी के प्रति संदेह उत्पन्न कर दिया।

दूसरा कारण नयी एनफ़ील्ड बंदूक भरने के लिये कारतूस को दांतों से काट कर खोलना पडता था और उसमे भरे हुए बारुद को बंदूक की नली में भर कर कारतूस को डालना पडता था। कारतूस का बाहरी आवरण मे चर्बी होती थी जो कि उसे पानी की सीलन से बचाती थी।सिपाहियों के बीच अफ़वाह फ़ैल चुकी थी कि कारतूस मे लगी हुई चर्बी सुअर और गाय के मांस से बनायी जाती है। यह हिन्दू और मुसलमान सिपाहियों दोनों की धार्मिक भावनाओं के विरुद्ध था

Answered by Beena Thapliyal | 13 Mar, 2016, 11:44: AM
CBSE 10 - Hindi
Asked by kishordisha87 | 10 Dec, 2023, 02:49: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
CBSE 10 - Hindi
Asked by mikusuthar99 | 29 Jan, 2021, 05:41: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
CBSE 10 - Hindi
Asked by Manukariya100 | 24 Jul, 2020, 04:30: AM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
CBSE 10 - Hindi
Asked by adithyachowdary2365 | 12 Jul, 2020, 05:29: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
CBSE 10 - Hindi
Asked by deepikapatel18058 | 06 Jul, 2020, 10:45: AM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
Get Latest Study Material for Academic year 24-25 Click here
×