Request a call back

Join NOW to get access to exclusive study material for best results

CBSE Class 6 Answered

देश की उन्नति और अवनति नदियों पर कैसे निर्भर है
Asked by mailme.namratamishra | 27 Jun, 2019, 03:03: PM
answered-by-expert Expert Answer

 

निम्न मुद्दों पर अपने उत्तर को लिखने का प्रयास करें-

  • आदिकाल से नदियों का हमारे जन-जीवन पर प्रभाव रहा है। धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक, व्यापारिक, पर्यटन, स्वास्थ्य, कृषि, शैक्षिक, औषधि और न जाने कितने क्षेत्र हैं जो हमारी नदियों से सीधे-सीधे जुड़े हुए हैं।
  • नदियों से जीवन के लिए अत्यन्त आवश्यक स्वच्छ जल प्राप्त होता है यही कारण है कि अधिकांश प्राचीन सभ्याताएँ ,जनजातियाँ नदियों के समीप ही विकसित हुईं। उदाहरण के लिए सिंधु घाटी सभ्यता, सिंधु नदी के पास विकसित होने के प्रमाण मिले है । सम्पूर्ण विश्व के बहुत बड़े भाग मे, पीने का पानी और घरेलू उपयोग के लिए पानी, नदियों के द्वारा ही प्राप्त किया जाता है। आर्थिक दृष्टि से भी देखे तो नदियाँ बहुत उपयोगी होती है क्योंकि उद्योगो के लिए आवश्यक जल  नदियों से सरलता से प्राप्त किया जा सकता है। कृषि के लिए , सिंचाई एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, इसके लिए आवश्यक पानी नदियों द्वारा प्रदान किया जाता है । नदियाँ खेती के लिए लाभदायक उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी का उत्तम स्त्रोत होती हैं। नदियां न केवल जल प्रदान करती है बल्कि घरेलू एवं उद्योगिक गंदे व अवशिष्ट पानी को अपने साथ बहकर ले भी जाती है।
  • आधुनिकता के साथ शुरू हुई उपभोक्तावाद की अंधी दौड़ और उसमें बिना सोचे-समझे सभी के कूद पड़ने का नतीजा यह हुआ कि हम अपनी सांस्कृतिक विरासत को स्वयं ही नष्ट करने पर तुल गए। बढ़ता प्रदूषण, बढती जनसँख्या,वनों का कटाव आदि के कारण नदियों का जल दिन-प्रतिदिन दूषित हो रहा है।जिसके भविष्य में भयंकर परिणाम भुगतने पड़  सकते हैं।

Answered by Beena Thapliyal | 29 Jun, 2019, 10:08: AM
CBSE 6 - Hindi
Asked by juhissuu | 16 Sep, 2023, 07:51: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
CBSE 6 - Hindi
Asked by bhavika9032 | 21 Sep, 2021, 10:14: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
CBSE 6 - Hindi
Asked by sanjaygohane | 25 Jul, 2021, 08:19: AM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
CBSE 6 - Hindi
Asked by bindi.patwardhan | 28 Jun, 2020, 03:11: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
CBSE 6 - Hindi
Asked by bbobidas | 29 May, 2020, 10:26: AM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
CBSE 6 - Hindi
Asked by vivekadityasingh25 | 18 May, 2020, 01:38: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
CBSE 6 - Hindi
Asked by Bobbkapoor1309 | 29 Mar, 2020, 02:01: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
CBSE 6 - Hindi
Asked by mekailmd787 | 20 Jan, 2020, 07:04: PM
ANSWERED BY EXPERT ANSWERED BY EXPERT
Get Latest Study Material for Academic year 24-25 Click here
×