Request a call back

Join NOW to get access to exclusive study material for best results

ShrutisamBhinaarthak Shabd Hindi- Vocabulary

जीवन के हर क्षेत्र में सटीक भाषा का बड़ा महत्त्व होता है चाहे वह वैज्ञानिक, नेता, अभिनेता या अन्य कोई। इसकी नीवं बचपन से ही डालनी चाहिए और भाषा सीखने के लिए प्रेरित करना चाहिए। भाषा को जितना सीखा और जाना जाए उतना काम है। मनुष्य को अपनी भाषा को बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए। शब्द प्रयोग में निपुणता प्राप्त करने के लिए हमें शब्दों के विभिन्न रूपों का ज्ञान होना आवश्यक है अवसर के अनुकूल शब्दों के चयन से से भाषा प्रभावशाली बनती है।

आइए हमारे साथ अनेकार्थक शब्द, श्रुतिसमभिन्नार्थक को जाने और अपनी भाषा के ज्ञान को गहन करें।

   शब्दों का जाल 

  • अनेकार्थक शब्द 
  • श्रुतिसमभिन्नार्थक 

v ऐसे शब्द जो एक शब्द के द्वारा अनेक अर्थ प्रकट करते हों अनेकार्थक शब्द कहलाते हैं। जैसे – कनक – धतूरा,सोना, गेहूँ आदि।

आइए अब वाक्य में इसे देखें –

आम - एक फल, सामान्य (मामूली)

महंगाई इतनी बढ़ गई है कि आम खाना आम आदमी के लिए मुमकिन नहीं।

v वे शब्द जो सुनने और उच्चारण करने में समान प्रतीत हों, किन्तु उनके अर्थ भिन्न -भिन्न हों, वे श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द कहलाते हैं। जैसे- कूल – किनारा  तो  कुल – वंश

v आइए अब वाक्य में इसे देखें –

भीम बचपन से ही शूर (वीर) थे।

सूरदास बचपन से ही सूर (अंधे) थे।

 

Previous
Next
Tags:
Get Latest Study Material for Academic year 24-25 Click here
×